22.6 C
Madhya Pradesh
September 12, 2026
Bundeli Khabar
Screenshot 2021 1031 083321
मध्यप्रदेश

रेत का अवैध परिवहन कर रहे ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग की टीम ने पकड़ा

Bundelikhabar

बिजावर/ शमीम खान

वन मंडलाधिकारी अनुराग कुमार के निर्देशन पर बिजावर वन एसडीओ अशोक दीक्षित के मार्गदर्शन पर वन परीक्षेत्र अधिकारी अशोक तिवारी के नेतृत्व में बिजावर उड़नदस्ता दल ने बिजावर-देवरा मार्ग पर बरिया चौकी के पास बीती रात्रि रेत का अबैध परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर ट्राली को जप्त किया है।वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बीती रात्रि वन अमला उड़नदस्ता से भ्रमण पर था इस दौरान रेत का अवैध परिवहन करते एक ट्रैक्टर ट्राली दिखाई दी जिसका पीछा करने पर चालक से जानकारी ली तो उसने अपना नाम राजू कुशवाहा निवासी अमरोनिया बताया इसके अलावा बगैर नंबर का महिंद्रा डीआई 415 लाल रंग का जप्त कर ट्रैक्टर ट्राली को विजावर रेंज में रखबाया और चालक के खिलाफ अबैध रेत परिवहन वन अपराध प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।उड़नदस्ता दल में द्वारका अहिरवार, दिलीप कुमार, रमाकांत शोर ,प्रीतम सिंह, राम लखन पांडेय, भास्कर खरे, आदि अमला मौजूद रहा।


Bundelikhabar

Related posts

मतदाता सूची में नाम जोड़ने 3 एवं 4 दिसंबर को जिलों में लगेंगे विशेष शिविर

Bundeli Khabar

बाल दिवस पर किया गया बाल मेले का आयोजन

Bundeli Khabar

बुन्देली खबर का असर: अधिक दाम पर शराब बेचने वाले 6 दुकानदारों के लाइसेंस निरस्त

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!