22.8 C
Madhya Pradesh
September 12, 2026
Bundeli Khabar
images 6 4
मध्यप्रदेश

कल तेरी बारी आज मेरी बारी, से खुलेगा बाजार

Bundelikhabar

दमोह(भारती शर्मा)- क्राइसिस मेंजमेंट की बैठक के बाद निर्णय लिया गया की आज दिनांक 5 जून की सुबह से बाजार खोले जायेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार केबिनेट मंत्री और दमोह जिला कोरोना प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह एवं केंद्रीय राज्य पर्यटन मंत्री प्रह्लाद पटेल की ऑनलाइन उपस्थिति में कलेक्टोरेट सभागार में बैठक आयोजित की गई, जिसमे यह निर्णय लिया गया की 5 जून की सुबह से बाजार सशर्त खोले जायेंगे। जिसकी रूपरेखा के अनुसार एक दिन बाएं तरफ की दुकानें और एक दिन दाएं तरफ की दुकानें खोली जायेंगी। मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार की इच्छा है की जल्द से जल्द पूरा बाज़ार खोला जाए ताकि आर्थिक तंगी से जूझ रहे लोगों की जिंदगी जल्द से जल्द पटरी पर आ सके।मंत्री जी के अनुसार बाजार तो हमें खोलना है लेकिन सावधानी आवश्यक है क्योंकि कोरोना अभी गया नहीं है इसलिए मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग बहुत जरूरी है। ताकि लोग संक्रमण से बच सकें। बाएं और दाएं के क्रमानुसार अभी बाजार खोले जायेंगे एवं जल्द से जल्द पूरा बाज़ार खोलने का निर्णय ले लिया जाएगा।

images 6 4

Bundelikhabar

Related posts

पाटन: स्वच्छता प्रेरणा महोत्सव में दिखी मात्र औपचारिकता

Bundeli Khabar

कलेक्टर का कार्यक्रम: प्रशासन गांव की ओर सप्ताह

Bundeli Khabar

पुलिस कार्यशाला का न्यायमूर्ति श्री सुजय पॉल एवं न्यायमूर्ति श्री विशाल धगट ने किया शुभारंभ

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!