22.4 C
Madhya Pradesh
September 13, 2026
Bundeli Khabar
images 5 6
मध्यप्रदेश

बूंद-बूंद पानी को परेशान वार्ड 29 व 31 के रहवासी

Bundelikhabar

Screenshot 20210604 215028

छतरपुर(मोहम्मद साजिद)– नगर पालिका द्वारा भले ही शहर में अमृत परियोजना के तहत घर-घर पानी पहुंचाने का दावा किया जा रहा हो लेकिन नगर के मातवाना मोहल्ला के वार्ड 29 और 31 में पानी की भीषण समस्या देखने को मिल रही है। वहां के लोगों ने बताया कि कई बार नगर पालिका में और 181 में भी शिकायत की है लेकिन पानी की समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है। दूर-दराज क्षेत्रों से लोगों को पानी लाना पड़ता है जबकि शहर के अनेक वार्डों में पानी की सप्लाई चालू हो चुकी है लेकिन वार्ड 29 और 31 मंे पानी का भीषण संकट है। लोगों को पानी के लिए दूर-दूर तक जाना पड़ता है। नगर पालिका द्वारा शिकायत के बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं किया गया। लोगों ने मांग की है कि समय रहते पानी की समस्या हल की जाए नहीं तो वार्डवासियों को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

Screenshot 20210604 215055

Bundelikhabar

Related posts

पाटन: कोविड-19 वैक्सीनेशन में पाटन हुआ शत-प्रतिशत वैक्सीनेटेड

Bundeli Khabar

ब्रह्माकुमारी आश्रम में मनाई गई महाशिवरात्रि

Bundeli Khabar

छतरपुर: डीएफओ सहित तीन लोगों पर अपराध पंजीबद्ध करने का आदेश

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!