30.8 C
Madhya Pradesh
July 16, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210815 WA0009
मध्यप्रदेशUncategorized

पाटन: बड़े हर्षोल्लास के साथ शासकीय कार्यालयों में किया गया ध्वजारोहण

Bundelikhabar

indian flag india day background png image download 5 7

पाटन/संववाददाता
आजादी का 75 वां पर्व पाटन नगर में बड़े उत्साह के साथ मनाया गया, नगर के सभी प्रशासनिक कार्यालयों में सुबह से ध्वजारोहण किया गया, कोरोना प्रोटोकॉल के चलते गाईड लाइन के अनुसार ही कार्यक्रम आयोजित किये गए एवं बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों को पूर्णतः बंद रखा गया। एसडीएम कार्यालय में एसडीएम द्वारा ध्वजारोहण किया गया एवं मुख्यमंत्री संदेश का वाचन किया गया।

IMG 20210815 WA0026

वहीँ तहसील पाटन में पदस्थ नायब तहसीलदार सुश्री सुरभि जैन को कोरोना वैश्विक महामारी में उत्कृष्ट कार्य हेतु जिला प्रशासन के तत्वाधान में जिले के प्रभारी मंत्री गोपाल भार्गव द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

InShot 20210815 143633246

खंड चिकित्सा अधिकारी द्वारा किया गया ध्वजारोहण:
पाटन खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. आदर्श विश्नोई द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन में ध्वजारोहण किया गया जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन का समस्त स्टॉफ उपस्थित रहा, एवं ध्वजारोहण पश्चात समस्त स्टाफ द्वारा कोरोना की रोकथाम के लिए हर संभव प्रयास करने का संकल्प भी लिया।

IMG 20210815 WA0036

पुलिस थाना पाटन में थाना प्रभारी ने किया ध्वजारोहण:
पुलिस थाना पाटन में थाना प्रभारी आसिफ इकबाल द्वारा ध्वजारोहण किया गया, एवं समस्त पुलिस स्टॉफ द्वारा सलामी दी गई साथ ही देश की एकता अखंडता तथा जन सेवा हेतु संकल्प लिया गया।

IMG 20210815 WA0010

पुलिस थाना पाटन स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या से रंगीन लाइट द्वारा सुसज्जित कर दिया गया था सुबह थाना प्रभारी आसिफ इकबाल द्वारा ध्वजारोहण कर संदेश वाचन किया गया।

IMG 20210815 WA0009

कोरोना वैश्विक महामारी के चलते आजादी का राष्ट्रीय पर्व बड़े ही संयम के साथ मनाया गया, और समस्त कार्यक्रमों को कोरोना गाईड लाइन के अनुसार ही आयोजित किये गए। समस्त शासकीय कार्यालयों के साथ-साथ निजी एवं राजनैतिक कार्यालयों में भी ध्वजारोहण किया गया।

PicsArt 08 14 11.22.19 6

Bundelikhabar

Related posts

लाखों रुपये की शराब जब्त

Bundeli Khabar

अंधी हत्या की सुलझी गुत्थी: आरोपी गिरफ्तार

Bundeli Khabar

ब्लैकमेलिंग: पत्रकारिता की धौंस दे कर महिला से ब्लैकमेलिंग

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!