27.1 C
Madhya Pradesh
September 10, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20230119 WA0104
मध्यप्रदेश

नेहरू युवा केन्द्र एवं जन सहायता समिति के सौजन्य से सिलाई, मेंहदी, रंगोली प्रतियोगिता सम्पन्न

Bundelikhabar

17 / 100 SEO Score

पाटन/संवाददाता
पाटन नगर में जन सहायता समिति द्वारा पिछले कई बर्षों से महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में लगातार प्रयास किये जा रहे है लगातार महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए प्रशिक्षण केंद्र संचालित किए जा रहे है, इसी तारतम्य में आज नेहरू युवा केंद्र के साथ मिलकर समिति द्वारा सिलाई, रंगोली एवं मेहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

 

IMG 20230119 WA0024

कार्यक्रम में निर्णायक मंडल में आये अतिथि ठाकुर उदयभान सिंह, आचार्य जगेंद्र सिंह अध्यक्ष नगर परिषद पाटन, संदीप गुरु पूर्व पार्षद, सौरभ शर्मा बुन्देली चैनल, सजल सिंघई ने प्रतियोगियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान के नामों का चयन कर शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।

IMG 20230119 WA0061

ज्ञात हो लगातार 6 बर्षों से जन सहायता समिति महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में अनवरत कार्य कर रही है एवं महिलाओं को विभिन्न विधाओं में प्रशिक्षित कर आत्म निर्भर बना रही है समिति के संचालक रंजीत राठौर द्वारा बताया गया कि नगर में ऐसे कई केंद्र संचालित किए जा रहे हैं जिसमे सभी वार्डों की सैकड़ों महिलाएं प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी हैं।

IMG 20230119 WA0096

 


Bundelikhabar

Related posts

आत्महत्या: महिला पटवारी ने फाँसी लगा कर दी जान

Bundeli Khabar

बाजना मठ स्थित संग्राम सागर होगा पर्यटन के लिए तैयार

Bundeli Khabar

विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री की गिरफ्तारी के खिलाफ दिया मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!