30.4 C
Madhya Pradesh
October 3, 2026
Bundeli Khabar
images 8 1
मध्यप्रदेश

विधायक का खत सीएम के नाम…

Bundelikhabar

दमोह(भारती शर्मा)- दमोह के नवनिर्वाचित विधायक अजय टंडन ने प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान को अपने पत्र के माध्यम से किसानों की समस्यायों से अवगत कराया है। विधायक श्री टंडन ने पत्र में उल्लेखीत किया है कि पिछले बर्ष गर्मी में लॉकडाउन के चलते किसान अपनी गर्मी की फसल उड़द मूंग बाजार में नही बेच पाए थे और उनको कई परेशानियो का सामना करना पड़ा था गत बर्ष भी यही समस्या सामने आ रही है कि लॉक डाउन के चलते बाजार बंद हैं और किसान इस बर्ष फिर उसी मुसीबत को झेल रहे हैं इसलिए प्रदेश में धान, चना और गेहूं के जैसे उड़द, मूंग की खरीदी चालू कराई जाए ताकि किसान अपना माल सीधे सरकार को बेच सके। ज्ञात हो कि पिछले साल मार्च 2020 से लॉक डाउन लागू किया गया था जिसके चलते बाजार बंद रखे गए थे जिससे गर्मी के मौसम में होने वाली फसलें उड़द मूंग अधिकतर किसान बाज़ार में नही बेच पाए थे न ही उनको उचित मूल्य मिल पाए थे जिसके चलते दमोह विधायक अजय टंडन ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को पत्र लिख कर किसानों की मांगों को प्रदेश सरकार तक पहुंचाया है। साथ ही उन्होंने अपने पत्र में यह भी उल्लेख किया है कि आर्थिक मार झेल रहे माध्यम और छोटे व्यापरोयों को सरकार द्वारा कुछ सहायता भी मुहैया कराई जाए ताकि उनका गुजर बसर चल सके। गैर तलब है कि पिछले 15 महीनों से दुकानदार आर्थिक तंगी झेल रहे हैं और क्रेडिट कर्जे में भी डूब गए हैं।

images 7 4

Bundelikhabar

Related posts

कोरोना काल मे स्वास्थ विभाग बिजावर अस्वथ

Bundeli Khabar

इलैयाराजा टी की जगह सौरभ कुमार सुमन संभालेंगे जिले की कमान

Bundeli Khabar

पांच बर्ष की बच्ची रहस्यमय तरीके से हुई ग़ायब

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!