29.9 C
Madhya Pradesh
October 1, 2026
Bundeli Khabar
images 4 1
मध्यप्रदेश

अनलाॅक के दूसरे दिन उड़ी सोशल डिस्टेंस की धज्जियां

Bundelikhabar

छतरपुर(मोहम्मद साजिद)- कोरोना संक्रमण की चैन तोड़ने के लिए जहां 45 दिन से अधिक छतरपुर लॉक रहा वहीं संक्रमित मरीजों की संख्या कम होते देखकर जिला प्रशासन ने 1 जून से जैसे ही अनलॉक किया तो अनलॉक के दूसरे दिन 2 जून को सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ गईं। चौक बाजार में दोपहर के समय वाहन चालकों का जनसैलाव उमड़ पड़ा। कुछ समय के लिए तो मुख्य चौक बाजार में चक्काजाम जैसी स्िथति उत्पन्न हो गई। देखा यह गया कि अनलॉक के दूसरे दिन पूरी क्षमता के साथ बाजार खुला और लोगों की भीड़ खरीददारी के लिए लगी रही। हालांकि दूसरे दिन सर्राफा, बर्तन, कपड़ा, मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक, इलैकि्ट्रक की दुकानें खोलने के निर्देश थे लेकिन जनरल स्टोर भी कई जगह खुले रहे। जबकि जनरल स्टोर के खुलने का दिन मंगलवार, गुरूवार और शनिवार निर्धारित है।नहीं दिखा कोई अधिकारीबैठकों के माध्यम से कोविड नियमों का पालन कराने की बड़ी-बड़ी बातें करने वाले अधिकारी भी अनलॉक के दूसरे दिन बाजार में नजर नहीं आए। न ही चौक बाजार में ट्राफिक पुलिसकर्मी नजर आए कि वह कम से कम वाहन चालकों को नियंत्रित करते। साथ ही न तो कोई राजस्व अधिकारी, न ही पुलिस अधिकारी बाजार में दिखा। जबकि अनलॉक के पहले चालानी कार्यवाही के नाम पर प्रशासनिक अधिकारी पुलिसबल के साथ बाजार में ही नजर आते थे।फेस मास्क भी गायब रहा लोगों के चेहरे सेजिला कलेक्टर ने निर्देश दिए थे कि अनलॉक होने के बावजूद भी फेस मास्क बहुत ही जरूरी है। फेस मास्क के बिना कोई भी व्यक्ित बाजार में न निकले। यदि बिना मास्क के कोई व्यक्ित पाया जाता है तो उसके विरुद्ध चालानी कार्यवाही की जाएगी। अनलॉक के दूसरे दिन बाजार में बिना फेस मास्क के भी तमाम लोग घूमते नजर आए लेकिन किसी ने न तो उन्हंे टोका, न तो रोका और न ही उनके विरुद्ध चालानी कार्यवाही हुई।

IMG 20210602 WA0022

Bundelikhabar

Related posts

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 10 फरवरी 2022

Bundeli Khabar

अवैध उत्खनन मामले में कलेक्टर ने ठोका 3 लाख 83 हजार का जुर्माना

Bundeli Khabar

संदिग्ध इनोवा कार टोल टैक्स नाका तोड़ कर हुई फरार

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!