22.9 C
Madhya Pradesh
October 28, 2026
Bundeli Khabar
images 3
मध्यप्रदेश

किसानों के साथ बड़ा छलावा कर रही है सरकार: नीलेश जैन

Bundelikhabar

9 / 100 SEO Score

पाटन/संवाददाता
कांग्रेस के ग्रामीण जिलाध्यक्ष नीलेश जैन ने कहा है कि मध्यप्रदेश में शिवराज की सरकार किसानों के साथ एक बड़ा छलावा कर रही है। रवि की फसल में शासन द्वारा जो खरीदी का प्रपंच रचा गया है उसमें किसानों को बोनस का न मिलना एक छलावा नही तो क्या है। न ही केंद्र सरकार द्वारा किसी प्रकार के बोनस की घोषणा की गई है और न ही राज्य शासन द्वारा बोनस को प्रधानता दी गई है।

नीलेश जैन ने बताया कि मध्यप्रदेश में बेमौसम बरसात और ओला वृष्टि ने जो कहर बरपाया है उससे किसानो की कमर पहले से टूट गई है जिसमे शासन द्वारा कोई भी उचित मुआवजा नही दिया गया, इस तरह से किसान कई प्रकार की मार झेल रहे हैं उस पर शासन ने एक दंश यह भी मारा है कि रवि की खरीदी के दौरान किसी प्रकार का बोनस नही दिया जा रहा है।

ज्ञात हो की पिछले दो महीनों से मौसम ने किसानों की कमर तोड़ दी है कहीं बारिश तो कहीं ओला तो कहीं आंधी तूफान ने किसानों की फसलों को तबाह कर दिया है ऐसे में अगर किसानों को बोनस नही दिया गया तो इस बार शासन की खरीदी योजना पर बट्टा लग जायेगा जिसका खामियाजा वर्तमान सरकार को चुनाव में भुगतना पड़ सकता है क्योंकि यह चुनावी साल है और चुनाव को मात्र 6 महीने ही शेष बचे है।


Bundelikhabar

Related posts

प्रदेश के मुखिया और केंद्रीय मंत्री ने किया कोविड अस्पताल का लोकार्पण

Bundeli Khabar

कांवड़ियों के लिए सुबह से रात तक चलते रहे भंडारे

Bundeli Khabar

खुजराहो नृत्य समारोह का हुआ भव्य समापन

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!