24.4 C
Madhya Pradesh
October 18, 2026
Bundeli Khabar
images
मध्यप्रदेश

प्रिकॉशन डोज में प्रदेश में जबलपुर पहला और नरसिंहपुर को दूसरा स्थान

Bundelikhabar

फ्रंटलाइन वर्कर एवं हेल्थ केयर वर्कर को कोरोना वैक्सीन की प्रिकाशन डोज लगाने में प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया जबलपुर ने, नरसिंहपुर दूसरा और बुरहानपुर जिला को तीसरा स्थान पर रह

जबलपुर/ब्यूरो

जबलपुर कोरोना वैक्सीनेशन अभियान के तहत फ्रंटलाइन वर्कर एवं हेल्थ केयर वर्कर को कोरोना वैक्सीन की प्रिकाशन डोज लगाने के मामले में जबलपुर जिले ने प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। जबलपुर जिले में वैक्सीनेशन अभियान के तहत एक मार्च तक 100.2 फीसदी फ्रंट लाइन एवं हेल्थ केयर वर्कर को वैक्सीन की प्रिकाशन डोज लगाई जा चुकी है।

जबलपुर जिले के बाद फ्रंटलाइन एवं हेल्थ केयर वर्कर को प्रिकाशन डोज लगाने के मामले में नरसिंहपुर एवं बुरहानपुर जिला क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। नरसिंहपुर जिले में 99.8 प्रतिशत एवं बुरहानपुर जिले 98.4 प्रतिशत फ्रंटलाइन एवं हेल्थ केयर वर्कर को प्रिकाशन डोज लगाई गई है।

जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. एसएस दाहिया के अनुसार

जबलपुर जिले में 31 हजार 216 फ्रंटलाइन एवं हेल्थ वर्कर को कोरोना वैक्सीन की प्रिकाशन डोज लगाने का लक्ष्य रखा गया था। जबकि इसके विरूद्ध अभी तक 31 हजार 574 फ्रंटलाइन एवं हेल्थकेयर वर्कर को प्रिकाशन डोज लगाई जा चुकी है। उन्होंने बताया कि जिले में 13 हजार 507 फ्रंट लाइन वर्कर्स के लक्ष्य के विरूद्ध 15 हजार 096 तथा 18 हजार 009 हेल्थ केयर वर्कर के लक्ष्य के विरूद्ध 16 हजार 478 को प्रिकाशन डोज दी गई है।


Bundelikhabar

Related posts

जिले में विकसित किया जायेगा गोवंश वन्य विहार

Bundeli Khabar

बिजावर सब इन्जीनियर ने मन्दिर की जमीन को निजी लोगों के लिए छोड़ा

Bundeli Khabar

भाजपा विधायक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की माँग

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!