25.9 C
Madhya Pradesh
July 16, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210529 WA0025
मध्यप्रदेश

कोरोना वॉलिंटियर की अनोखी पहल

Bundelikhabar

वैक्सीन लगवाने वाले राष्ट्रभक्तों के घर जाकर किया सम्मान-

बिजावर(कपिल खरे)- क्षेत्र में कोरोना वॉलिंटियर निरंतर लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इसी बीच क्षेत्र के ग्राम खेराकला में वॉलिंटियर्स ने क्षेत्र के लोगों को जागरूक करने अनोखी पहल की। जिसमें उन लोगों का घर जाकर सम्मान किया जिन्होंने वैक्सीन लगवा ली है और राष्ट्रहित में वैक्सीन लगवाने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। शनिवार को ग्राम खेराकला मैं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता और जन अभियान परिषद के कोरोना वॉलिंटियर्स अमित त्रिवेदी, मुकेश साहू, उत्तम मिश्रा के अलावा अन्य कार्यकर्ताओं ने ग्राम और आसपास के उन 18 प्लस और बुजुर्ग लोगों के घर जाकर सम्मान किया जो कोरोना महामारी में शासन की गाइडलाइन अनुसार वैक्सीन लगवा चुके हैं साथ ही उन्होंने क्षेत्र के लोगों के लिए उदाहरण पेश किया कि यह जनहित और राष्ट्रहित की पहल है। इस अनोखी पहल से क्षेत्र के लोग जागरूक हो रहे हैं। वॉलिंटियर्स ने शनिवार को करीब 30 परिवारों में जाकर वैक्सीन लगवा चुके राष्ट्रभक्तों का सम्मान किया और कहा कि हमारे देश में ऐसे राष्ट्र भक्तों और जागरूक लोगों से ही कोरोना हारेगा। इस दौरान उस युवाओं का उत्साह बढ़ाते हुए भारत माता के जयकारे भी लगाए। कोरोना वॉलिंटियर्स के द्वारा की गई इस पहल की काफी सराहना की जा रही है।
इस पहल पर अनुभाग के एसडीएम राहुल सिलाड़िया ने कहा कि कोरोना वॉरियर्स और युवाओं द्वारा यह पहल निश्चित ही सराहनीय हैं। प्रशासन द्वारा उनकी हर तरह से मदद की जाएगी उन्होंने सभी कोरोनावरियर्स का आभार जताया।

IMG 20210529 WA0026


Bundelikhabar

Related posts

जनता मेरा परिवार है, जनसेवा ही मेरा मूलभूत उद्देश्य- प्रीति बी.डी.शर्मा

Bundeli Khabar

नगर परिषद कार्यशैली: बिन पैसा सब सून

Bundeli Khabar

बिजावर दर्दनाक हादसे पर शिवराज सिंह चौहान ने व्यक्त किया दुख

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!