22.8 C
Madhya Pradesh
September 12, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210630 WA0007
मध्यप्रदेश

लाख़ों की स्ट्रीट लाइट होते हुए भी बिजावर में कहीं धूप तो कहीं छांव

Bundelikhabar

बिजावर / संववाददाता
नगर परिषद बिजवार द्वारा लाखों रुपये के पोल नगर के डिवाइडरों और स्ट्रीट की शोभा बढ़ा रहे हैं लेकिन दुर्भाग्य की बात यह है कि स्ट्रीट लाइट के पोल हो नगर परिषद की पोल खोल रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर में सुंदरता बढ़ाने स्ट्रीट लाइट वाले पोल लगाए गए है जो अक्सर बिजली से दूर रहते है मतलब अक्सर उनके लेम्प बुझे ही रहते हैं, चूंकि शासन के नियमों के अनुसार बरसात आने से पहले इनका मेंटीनेंस किया जाता है जिससे बरसात की रातें जगमगाती रहें और लोगो को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। क्योंकि अक्सर देखा गया है कि जहरीले जीव-जंतु बरसात के मौसम में ज़्यादा निकलते हैं जिनसे आम नागरिकों को खतरा रहता है जिस कारण बरसात के पहले नाली-नालों की सफाई एवं स्ट्रीट लाइट का मेंटिनेंस प्राथमिकता के साथ किया जाता है किंतु इन दोनों मुद्दों पर नगर परिषद का उदासीन रवैया लोगों की समझ के परे है। मुख्य मार्गों की लाइट के साथ साथ मोहल्ले की गलियों की भी लाइट अक्सर बंद देखी जाती है वैसे लापरवाही का आलम तो यह भी है कि कभी कभी लाइट को आप दिन में भी चालू देख सकते हैं किंतु आज जब बरसात के मौसम में स्ट्रीट लाइट एक प्राथमिक जरूरत है तभी अक्सर बंद देखी जाती है।

IMG 20210630 WA00042

Bundelikhabar

Related posts

रिश्वत: 15 हजार की रिश्वत लेते कनिष्ठ यंत्री गिरफ्तार

Bundeli Khabar

ज्ञानवापी में किन्नर महामंडलेश्वर हिमांगी सखी शिवलिंग का करेंगी आखिरी सोमवार को जलाभिषेक

Bundeli Khabar

साफ सफाई कर खोली गई दुकानें

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!