पाटन नगर स्थित तान्या कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल में आज रजत जयंती समारोह का आयोजन श्रद्धा और गरिमा के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजन, शंखनाद एवं वेद ऋचाओं के स्तवन से हुआ। मुख्य अतिथि मेजर जनरल गगनदीप बक्शी ने असमर्थता व्यक्त करते हुए वीडियो कॉल के माध्यम से विद्यार्थियों को संबोधित किया।

माननीय सांसद आशीष दुबे , न्यायाधीश गुलाब मिश्र,ग्रामीण एसपी कृष्णकांत शर्मा , नलिंकान्त वाजपेयी, हरप्रीत कौर,पदमश्री श्रीमती सरोज विश्वकर्मा, प्राचार्य चरण सिंह, मौसमी सिंह,वर्षा पटेल ने विद्यार्थियों को शिक्षा, संस्कार और कर्तव्यबोध का संदेश दिया। पद्म श्री लहरी बाई ने कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए मिलेट के महत्व पर प्रकाश डाला। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में सेवा दे रही मातृशक्तियों का सम्मान किया गया तथा विद्यालय के पूर्व छात्रों का अभिनंदन किया गया। रजत जयंती समारोह विद्यालय की 25 वर्षों की शैक्षिक यात्रा और सामाजिक योगदान का प्रभावशाली उत्सव रहा।

