सागर/ब्यूरो
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नरयावली एवं सागर ग्रामीण की बैठक सम्पन्न। रैली को सफल बनने बनाई रणनीति।
महंगाई के खिलाफ चार सितम्बर को दिल्ली में आयोजित हल्ला बोल रैली की तैयारीयों को लेकर नरयावली विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण एवं नरयावली की आवश्यक बैठक का आयोजन कर्रापुर एवं मेहर में किया गया। बैठक के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री श्री सुरेन्द्र चौधरी थे। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष द्वय सुरेन्द्र सिंह चावड़ा एवं लगन सिंह ठाकुर ने की। बैठक में महँगाई पर हल्ला बोल रैली को लेकर रणनीति तैयार की गयी।बैठक को संबोधित करते हुई पूर्व मंत्री श्री सुरेन्द्र चौधरी ने कहा कि भाजपा शासित केंद्र की मोदी सरकार द्वारा देश को आर्थिक गुलामी की ओर धकेला जा रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार द्वारा नोटबंदी और जीएसटी को लागू कर महंगाई और गिरती अर्थव्यवस्था से आम आदमी की कमर तोड़ कर रख दी है। भाजपा सरकार महंगाई को रोकने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। परिणाम स्वरूप डीज़ल- पेट्रोल, रसोई गैस सहित खाद्य सामग्री के दामों में लगातार वृद्धि हो रही हैं। श्री चौधरी ने कहा कि चार सितंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में महंगाई के खिलाफ प्रस्तावित हल्ला बोल रैली को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर रैली को सफल बनाये। बैठक में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष द्वय सुरेन्द्र सिंह चावड़ा, लगन सिंह ठाकुर, जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष देवेन्द्र पटेल, पूर्व मण्डी उपाध्यक्ष पुष्पेन्द्र सिंह, पूर्व सरपंच अवदेश सिंह,विशाल सिंह, युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष अशरफ खान, युवा कांग्रेस नरयावली वि.स.अध्यक्ष राजा सिंह बुन्देला, मण्डलम अध्यक्ष सरफराज पठान,मोहन अहिरवार, इदरीश खान,रोहित वर्मा, आदि ने विचार व्यक्त किये। बैठक में मुख्य रूप से एम. आई खान,धर्मेन्द्र सिंह, रामावतार सिंह, देवेन्द्र चौधरी,गौतम चन्द,सहेंद्र राठौर, विश्वनाथ अग्निहोत्री,भूपेन्द्र उपाध्याय, राजेन्द्र सिंह, जीवन लाल भदौरिया, कदम सिंह, किशोर सिंह, अनिरुद्ध सिंह, भूरे जैन, सत्यभान सिंह, छोटे लाल, मुन्ना लाल,नरेन्द्र सेठि राजपूत, दीपक शर्मा, नोनी राम, लक्ष्मी नारायण चौरसिया, सुरेन्द्र सिंह, अबरार सौदागर, संदीप चौधरी, बलराम सिंह रणवीर सिंह,रविंद्र सिंह, बाबू लाल रजक, सुल्तान सिंह, विश्वनाथ लोधी, केशरी सिंह,माखन सिंह,रविंद्र सिंह सहित अनेकों कांग्रेसजन मौजूद थे।

