28.3 C
Madhya Pradesh
October 26, 2026
Bundeli Khabar
FB IMG 1626842182528
मध्यप्रदेश

प्रदूषण नियंत्रण के लिये सभी आवश्यक उपाय करें – कमिश्नर

Bundelikhabar

जबलपुर / सजल सिंघई

कमिश्नर चन्द्रशेखर की अध्यक्षता में आज कमिश्नर कार्यालय में प्रदूषण नियंत्रण समिति की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान अपर कलेक्टर हर्ष दीक्षित, क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में शहर के अलग-अलग स्थानों में प्रदूषण के स्तर उसके कारण व इसे नियंत्रण करने की कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा हुई। प्रदूषण नियंत्रण के लिये उपलब्ध राशि के व्यय के गाइड लाइन के संबंध में भी चर्चा की गई।

यह भी पढ़ें-खनिज के अवैध परिवहन के तीन प्रकरणों में 48 हजार का अर्थदण्ड अधिरोपित

कमिश्नर चन्द्रशेखर ने कहा कि संबंधित अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण के संबंध में प्रतिमाह रिपोर्ट दे साथ ही आर.टी.ओ. भी प्रदूषण नियंत्रण के विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत करे कि इस दिशा में क्या-क्या कार्यवाहियां की गई। उन्होंने कहा कि ट्रेफिक जितना कंट्रोल रहेगा प्रदूषण भी उतना ही कंट्रोल होगा। सड़कों के धूल से निजात पाने के लिये भी आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश साथ जगह-जगह फव्वारे की आवश्यकता भी बताये क्योंकि फव्वारे भी वायु प्रदूषण को कंट्रोल करने में सहायक होते है। भवन निर्माण के दौरान प्रदूषण नियंत्रण के गाइड लाइन का पालन हो रहा है या नहीं यह संबंधित अधिकारी जरूर देखे, निर्माण से जो मलवा निकलता है उसका डिस्पोजल उचित तरीके से करे। औद्योगिक क्षेत्रों में वृक्षारोपण कराये, जहाँ सड़के खराब है, उन्हें ठीक कराये, आरा मिल से भी प्रदूषण फैलता है अत: इस दिशा में भी आवश्यक कार्यवाही करे।
उन्होंने कहा कि जहाँ ज्यादा प्रदूषण है वहां इसका मुख्य कारण ट्रेफिक है अत: आर.टी.ओ. प्रदूषण नियंत्रण की दिशा में सभी आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करे।
कमिश्नर चन्द्रशेखर ने कहा कि कचरे के साथ प्लास्टिक जलाने से भी प्रदूषण फैलता है, इसके रोकथाम के लिये सभी आवश्यक उपाय करे।


Bundelikhabar

Related posts

प्रशासन मौन : सड़क निर्माण में बिना अनुमति के खोदी जा रही मिट्टी

Bundeli Khabar

एमपी हाईकोर्ट से महाधिवक्ता पुरुषेन्द्र कौरव का स्तीफा

Bundeli Khabar

नरकंकाल मिलने से मचा हड़कंप

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!