23.7 C
Madhya Pradesh
September 11, 2026
Bundeli Khabar
मध्यप्रदेश

महा रुद्राभिषेक के साथ प्रारम्भ हुआ महा शिवरात्रि उत्सव

Bundelikhabar

पाटन/संवाददाता
पाटन नगर मे आज से महाशिवरात्रि पर्व तक प्रतिदिन महा रुद्राभिषेक का आयोजन किया जायेगा, जो लगातार चतुर्थ बर्ष किया जा रहा है श्री श्री 1008 श्री शंकर देव चेतन्य महाराज जी के सानिध्य मे यह आयोजन किया जा रहा है जो नगर के हृदय स्थल नाग तालाब मंदिर प्रांगण मे आयोजित किया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त आयोजन प्रतिबर्ष महा शिवरात्रि के पांच दिवस पूर्व से आयोजित किया जाता है जो महा शिवरात्रि के पावन पर्व पर पूर्ण आहुति के साथ संपन्न किया जाता है जिसमे नगर के समस्त शिव भक्त बड़ी श्रद्धा के साथ अपनी सहभागिता दर्ज कराते हैं।

Screenshot 20250221 124617 Photos

आयोजक मंडल से रणधीर सिंह ठाकुर द्वारा बताया गया की हम समस्त नगर वासी बड़े ही सौभाग्यशाली है की हमें धर्म संघ के पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 श्री शंकर देव चेतन्य महाराज जी का परम सानिध्य प्रतिबर्ष प्राप्त होता है और उन्ही के सानिध्य एवं मार्गदर्शन मे उक्त कार्यक्रम संपन्न किया जाता है इसी श्रँखला मे आज प्रथम दिवस पं. शिवकुमार त्रिपाठी जी के द्वारा समस्त परिवार सहित भगवान भोले नाथ का अभिषेक किया गया जिसमे पं. राजाराम त्रिपाठी, कृष्ण शेखर सिंह, हरिनारायण कुरेरिया, आकाश अग्रवाल, आशीष वैद्ध, कृष्ण कुमार त्रिपाठी सहित नगर के समस्त शिव भक्त उपस्थित रहे।


Bundelikhabar

Related posts

वट सावित्री अमावस्या में हुई पूजा आराधना

Bundeli Khabar

राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों का बड़ा फेर बदल

Bundeli Khabar

शिक्षा विभाग की क्रमोन्नति प्रकरणों का निराकरण दस दिवस में करें: कलेक्टर

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!