23.9 C
Madhya Pradesh
September 10, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220520 WA0010
मध्यप्रदेश

बिजावर: एक सप्ताह पहले गायब हुए प्रशांत का नहीं लगा सुराग

Bundelikhabar

5 / 100 SEO Score

बिजावर/संवाददाता
ग्राम बड़ा गांव के एक किशोर के अचानक गायब हो जाने के एक सप्ताह बाद भी उसका पता नहीं लग सका है। गायब हुए किशोर के पिता मिजाजी लाल तिवारी ने बताया कि उनका पुत्र प्रशांत तिवारी उम्र 17 साल ,12 मई को बड़ागांव से दोपहर में बस के जरिए छतरपुर के लिए रवाना हुआ था । लेकिन देर शाम तक वह छतरपुर में संबंधित स्थल पर नहीं पहुंचा । इस पर उन्होंने पूछताछ शुरू की तो पता चला कि वह करीब शाम 6:45 बजे छतरपुर बस स्टैंड पहुंचा था और उसके बाद अपने आवास पर नहीं पहुंचा । तलाश करने के बाद सफलता नहीं मिली । इस पर मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मिजाजी तिवारी ने बताया कि वह बोर्ड परीक्षा में कुछ अंकों से रह गया था । बेटे प्रशांत के इस तरह गुम हो जाने से दुखी मिजाजी लाल तिवारी ने उससे जल्दी ही घर लौटने की अपील की है ।

इस संबंध में पुलिस ने बताया कि साइबर सेल की मदद और अन्य माध्यमों से प्रशांत तिवारी की तलाश की जा रही है। उक्त किशोर के कहीं दिखाई देने पर सूचना देने की अपील भी की गई है।


Bundelikhabar

Related posts

भाजपा सरकार के परिवहन मंत्री बोले हर जगह होगा कांग्रेस का बहुमत

Bundeli Khabar

बिजली बिलों के नाम पर जबरिया बसूली बर्दाश्त नही : पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी

Bundeli Khabar

कुंडलपुर महोत्सव पर शासन-प्रसाशन की रहेगी पैनी नजर

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!