21.1 C
Madhya Pradesh
November 17, 2026
Bundeli Khabar
Uncategorized

फाइलेरिया की रोकथाम के लिए निकाली गई जनजागरूकता रैली 

Bundelikhabar

सुरेश रजक/बिजावर

बिजावर। नगर के बुंदेलखंड उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिजावर के छात्र-छात्राओं को फाइलेरिया रोग की जानकारी से अवगत कराया गया तथा विद्यालय के छात्र-छात्राओं के सहयोग से फाइलेरिया की रोकथाम के लिए जन जागरूकता रैली निकाली गई और नगर के बुंदेलखंड उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिजावर से मोहनगंज बस स्टैंड में मार्केट से निकल गई भोपाल से आए प्रवीण तिवारी ने बच्चों को फाइलेरिया रोग की रोकथाम से संबंधित जानकारी दी एवं दवा सेवन की शपथ दिलाई तथा अरविंद शर्मा एम आई सटई और मुकेश रजक मलेरिया विभाग के द्वारा अपने-अपने स्तर पर छात्र-छात्राओं को फाइलेरिया रोग की रोकथाम के संबंध में अपने अपने स्तर पर जानकारी दी गई फाइलेरिया रोग की रोकथाम के लिए निकाली गई रैली नगर के चौक चौराहा पर आकर्षण का केंद्र रही एवं लोगों ने इसकी जमकर सराहना की रैली का समापन पुनः बुंदेलखंड उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में किया गया विद्यालय के प्राचार्य मुकेश खरे द्वारा रैली को सफल बनाने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया गया।

 


Bundelikhabar

Related posts

रेत के अवैध भंडारण पर प्रशासन का नकेल

Bundeli Khabar

नकली रेमडीसीवार फिर नकली नोट और अब पकड़ा गया नकली खाद

Bundeli Khabar

टीका लगवाने वाले को खान-पान में भारी छूट के ऑफर

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!