24.8 C
Madhya Pradesh
August 15, 2026
Bundeli Khabar
FB IMG 1624549658422
मध्यप्रदेशUncategorized

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने दी सख्त हिदायतें

Bundelikhabar

दमोह / भारती शर्मा

24 तारीख को दोपहर जिला परामर्श एवं पुर्नवास केन्द्र (डीडीआरसी) पहुंचे दमोह कलेक्टर। यहां पूरी जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। केन्द्र का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिये। साथ ही कहा उन सुविधाओं का आमजन लाभ लें।भ्रमण के दौरान डिप्टी कलेक्टर एवं उपसंचालक पंचायत एवं सामाजिक न्याय अदिति यादव और डिप्टी कलेक्टर भव्या त्रिपाठी मौजूद रही।

यहां फिजियोथैरेपी कक्ष पहुंचे, 2 मरीजों की फिजियोथैरेपी की जा रही थी, के बारे में डॉ रियाज कुरैशी ने पूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया यहां प्रतिदिन मरीज आ रहे है। यहां दिव्यांगजनों के लिये शू तैयार किये जाते हैं, कक्ष पहुंचकर जायजा लिया, इस संबंध में जानकारी डॉ रियाज द्वारा दी गई।
डॉ रियाज ने बताया सेरिबल पालिसी के 2 बच्चे यहां आ रहे है, स्पेशल लर्निंग रूम का अवलोकन किया गया। यहां बताया गया एक बच्चे ने यहां स्पेशनल लर्निंग कर 10 वीं उत्तीर्ण कर ली है। इस दौरान यहां आडियो मेट्री रूम, जिम का भी अवलोकन किया गया।

FB IMG 1624549669402

वृद्धाश्रम का भी लिया जायजा
वृद्धाश्रम में जो भी व्यवस्थाएं हैं उसे और बेहतर
कराया जायेगा, वृद्धाश्रम पहुंचे, बुर्जुगों से मिले और व्यवस्थाओं के बारे में फीड बैक लिया। चैतन्य ने चिकित्सा सुविधा और दवाईयों आदि के बारे में भी जाना। आज दोपहर करीब 12 बजे वृद्धाश्रम पहुंचे थे। यहां रह रहे बुर्जुर्गो ने व्यवस्थाओं पर संतोष जताया। भ्रमण के दौरान डिप्टी कलेक्टर एवं उपसंचालक पंचायत एवं सामाजिक न्याय अदिति यादव और डिप्टी कलेक्टर भव्या त्रिपाठी मौजूद रही।
यहां वृद्धजनों से पेंशन मिलने की जानकारी ली। बताया गया मिल रही है। पानी की समस्या बताये जाने पर नगर पालिका अधिकारी को तत्काल पर्याप्त पेयजल उपलब्धता के निर्देश दिये गये साथ ही परिसर के सामने आवश्यक सुधार के लिये भी कहा गया। यहां जो भी व्यवस्थाएं हैं, उसे और बेहतर कराई जायेगी। यहां पहुंचने पर नाश्ता-भोजन-चाय आदि के बारे में जानकारी ली, भोजन तैयार करने वाले कर्मचारियों से भी चर्चा की।

FB IMG 1624549643701 1

Bundelikhabar

Related posts

प्रधानमंत्री आवास योजना घोटाला: दो सीएमओ सहित 13 लोग गिरफ्तार

Bundeli Khabar

24 घंटे में हत्या का पर्दाफाश: अपराधी गिरफ्तार

Bundeli Khabar

पार्किंग को लेकर जज और वकील आमने-सामने

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!