21.4 C
Madhya Pradesh
September 27, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20241102 193724372 HDR
देश

यम द्वितीया पर भाई-बहनों ने साथ लगाई यमुना में डुबकी

Bundelikhabar

मथुरा/ब्यूरो
भाई-बहनों के प्रेम का प्रतीक पर्व भाई दूज (यम द्वितीया) दिवाली के दूसरे दिन बड़ी श्रद्धा के साथ मनाया जाता है इस दिन प्राचीन मान्यताओं के अनुसार भाई एवं बहन यमुना जी मे एक साथ डुबकी लगाते हैं ऐसी मान्यता है कि अगर यम द्वितीया के दिन भाई बहन यमुना जी मे एक साथ डुबकी लगाते है तो वह यम पास से मुक्त हो जाते हैं।

ज्ञात हो कि इस बर्ष 3 नवंबर को यम द्वितीया मनाई जा रही है जिसमे देश-विदेश से लोग यमुना जी में डुबकी लगाने आ रहे है मध्य प्रदेश के सागर जिले से अपने भाई के साथ यमुना स्नान के आई पूजा शर्मा, प्रियंका शर्मा ने बताया कि यम द्वितीया में यमुना जी मे डुबकी लगाने से यमपास के बंधनों से मुक्ति प्राप्त होती है तो वहीं जबलपुर जिले से आये नंद कुमार पटेल ने बताया कि यम द्वितीया के दिन न्याय के देवता यमराज अपनी बहन यमुना से मिलने आए थे जो अपनी बहन यमुना जी को यह बरदान दे गए थे कि जो भाई बहन आज के दिन यमुना जी में एक साथ डुबकी लगाएंगे वो यम पास के बंधनों से मुक्त हो जाएंगे।


Bundelikhabar

Related posts

विशेषाधिकार के तीन सूत्रों से बदल सकती है देश की तकदीर

Bundeli Khabar

‘लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार’ की स्थापना, सबसे पहले सम्मानित होंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Bundeli Khabar

ठाकुर उदयभान सिंह बुन्देली खबर के संरक्षक मंडल में हुए मनोनीत

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!