21.7 C
Madhya Pradesh
September 28, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20221214 200013
मध्यप्रदेश

पाटन : लोगों को नहीं मिल रहा ट्रैफिक जाम से निजाद

Bundelikhabar

पाटन/संवाददाता
पाटन नगर का दिल माने जाने वाले कमानिया गेट तिराहा को ट्रैफिक जाम से निजाद नही मिल पा रहा है यहाँ लोग मुख्य मार्ग के बीचों बीच अपने वाहनों को खड़ा कर खरीदारी करने चले जाते हैं जिससे राहगीरों को जाम का सामना करना पड़ता है जिससे काफी समय बर्बाद होता है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पाटन नगर में पिछले 10 बर्षों से बस स्टैंड को नई जगह पुलिस थाने के सामने स्थापित कर दिया गया है किंतु आज भी यात्री बसों के रुकने का मुख्य स्थान पुराना बस स्टैंड ही बना हुआ है जिस कारण मुख्य मार्ग पर लम्बा जाम बना रहता है सोचने वाली बात यह है कि कमानिया गेट के नीचे ही पुलिस द्वारा अपनी चौकी बनाई गई है एवं नगर परिषद के कर्मियों के रुकने का मुख्य स्थान बना हुआ है किंतु यह जाम दोनों विभागों को नजर नही आता है जिससे अक्सर यहां दो पहिया वाहनों की भिड़ंत होती रहती है।

गैरतलब है कि कमानिया गेट के सामने मुख्यमार्ग के बीचों बीच एमपीआरडीसी द्वारा डिवाइडर कट लगाया हुआ है ताकि आमजन को सड़क पार करने में कोई दिक्कत न हो किन्तु उन्ही कट के बीच में लोगों द्वारा अपने बड़े वाहन पार्क कर दिए जाते है जिससे सड़क पार करते वक्त अक्सर दुर्घटना की आशंका रहती है इस ओर न तो पुलिस प्रशासन न ही परिषद किसी का भी ध्यान केंद्रित नही होता है या फिर शायद ये दोनों विभाग किसी बड़ी अप्रिय घटना का इंतजार कर रहे हैं।


Bundelikhabar

Related posts

मा.शि. म. भोपाल ने जारी किया पूरक परीक्षा का टाइम टेबल

Bundeli Khabar

पंद्रह दिन के अंदर आयुष्मान कार्ड तैयार करने के निर्देश

Bundeli Khabar

हत्या: दिन दहाड़े युवक की चाकू से हत्या

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!