20.4 C
Madhya Pradesh
September 26, 2026
Bundeli Khabar
मध्यप्रदेश

हल्का पटवारी एरोरा पर पटवारी सहायक नियुक्ति साथ ही अन्य कार्यों में अनियमित्ता कर भारी भ्रष्टाचार करने के लगे आरोप, हुई शिकायत

Bundelikhabar

IMG 20240729 WA0023

सुरेश कुमार रजक

छतरपुर। बिजावर हल्का पटवारी एरोरा परशुराम अहिरवार पर पटवारी सहायक (लोकल यूथ) की नियुक्ति को गोपनीय तरीके से करने साथ ही साथ ही अन्य कार्य को करने में की जा रही अनियमितता एवं भ्रष्टाचार करने के आरोप लगे है। जिसकी शिकायत आवेदक द्वारा सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर भी की गई है। उल्लेखनीय है कि हल्का पटवारी ऐरोरा के द्वारा पटवारी सहायक (लोकल यूथ) के पद पर नियुक्ति होना थी जो गोपनीय तरीका एवं मनमाने ढंग से कर दी है हल्का पटवारी द्वारा ग्राम पंचायत कार्यालय में ना ही कोई विज्ञापन चस्पा किया गया है और ना ही ग्राम के लोगो को इसकी जानकारी प्रदान की गई है, हल्का के किसी आवेदक से आवेदन नहीं मंगाये गये ना ही इसकी कोई सूचना दी गई है और पैसा लेकर गोपनीय तरीके से भर्ती कर दी गई है। और जब से यह पटवारी हल्का में आये है तभी से विना पैसे के कोई कार्य नहीं किये जाते है।

और इसी वर्ष जो सीमांकन किये है सभी में विवाद की स्थिति निर्मित हो रही है और ग्राम के लोग तहसील कार्यालय एवं थाना जा रहे है। और इसी प्रकार शासकीय भूमि जो बंटन में प्राप्त हुई थी मोटी रकम लेकर कई भूमियों के पटवारी रिपोर्ट लगाकर नामांतरण करा दिये गये है। जिसकी शिकायत आवेदक ने तहसीलदार एवं एसडीएम बिजावर से की है। वहीं आवेदक में कहा है कि अगर इस मामले की निष्पक्षता से जांच नहीं होती है तो मैं उच्च अधिकारियों से भी इसकी शिकायत करूंगा।


Bundelikhabar

Related posts

कांग्रेस ने सरदार पटेल की जयंती व इंदिरा गांधी के बलिदान दिवस को पूरी श्रद्धा व गरिमा के साथ मनाया

Bundeli Khabar

किसानों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन 

Bundeli Khabar

स्वनिधि से संमृद्वि योजना के क्रियान्वयन में सागर नगर निगम देश में अव्वल

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!