28.5 C
Madhya Pradesh
September 11, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20240124 WA00472
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री के आदेश की दज्जियाँ उड़ाती पशु चिकित्सालय प्रभारी

Bundelikhabar

पाटन/संवाददाता
बिगत दिनों पशु अस्पताल में शासकीय नियमों की धज्जियाँ सरेआम उड़ाई जा रही हैं जहाँ एक ओर शासन प्रशासन साफ सफाई को लोगों की मूलभूत सुविधाओं में सुमार कर रहा है तो वहीं दूसरी ओर पशु चिकित्सालय पाटन नर्क से बद्दतर बना हुआ है जिसका मुख्य कारण है पशु चिकित्सालय प्रभारी सरला सिंह, जो अपने तानाशाही रवैये के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। ज्ञात हो कि पशु चिकित्सालय में पशुओं के उपचार हेतु शासन द्वारा उत्तम व्यवस्था की गई है किंतु ग्रामीणों को इन व्यस्थाओं का कोई लाभ प्राप्त नही हो पा रहा है।

IMG 20240124 WA00382

ज्ञात हो मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन द्वारा बिगत दिनों आदेश जारी किया गया था कि 22 जनवरी को सभी शासकीय कार्यालय प्रभारी अपने कार्यकाल एवं परिसर की सफाई करवाएंगे किंतु यहाँ उल्टा देखने में आया है कि पशु चिकित्सालय प्रभारी द्वारा स्वयं ही शासन के आदेशों को ठेंगा दिखाया जा रहा है।

प्राप्त सूत्रों के अनुसार कई सेवानिवृत्त कर्मचारी प्रभारी की शह पर शासकीय आवासों पर कब्जा किये हुए हैं साथ ही अगर चिकित्सालय का परिसर देखा जाए तो शायद सारे नगर में सबसे गंदा स्थान यही देखने को मिलेगा।


Bundelikhabar

Related posts

पाटन:एसडीओपी स्थानांतरण के कारण चरमराई कानून व्यवस्था

Bundeli Khabar

काेराेना कर्फ्यू में लकडी तस्कर सक्रिय,अबैध कटाई कर सागाैन लकडी की हाे रही तस्करी

Bundeli Khabar

“ईट स्मार्ट सिटी चैलेंज” प्रतियोगिता में देश के टॉप 11 में प्रदेश के 4 शहर

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!