26.2 C
Madhya Pradesh
October 28, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220623 WA0003
मध्यप्रदेश

सत्तारूढ़ दल की कठपुतली बना न. पा. प्रशासन: कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी 

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

मकरोनिया के कांग्रेस प्रत्याशी को नगर पालिका द्वारा जबरिया नोटिस देकर चुनाव प्रभावित करने का मामला, कांग्रेस ने जिला निर्वाचन अधिकारी से की शिकायत, नगर पालिका के दोषियों पर कार्यवाही, निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग 

सागर / नगर पालिका मकरोनिया के वार्ड क्रमांक 12 के कांग्रेस प्रत्याशी इंजी.निशांत आठया आदि अन्य को सत्तारूढ़ दल भाजपा नेताओं के इशारे पर मकरोनिया नगर पालिका  प्रशासन द्वारा चुनाव प्रभावित करने की गरज से जबरिया नोटिश देकर प्रताड़ित किए जाने के मामलें में म.प्र.कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने कांग्रेसजनो के साथ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक आर्य को लिखित शिकायत की है। जिला निर्वाचन अधिकारी से की गई शिकायत में पूर्व मंत्री चौधरी ने कहा कि मकरोनिया नगर पालिका प्रशासन सत्तारूढ़ दल की कठपुतली बनकर काम कर रहा हैं। जिसका स्पष्ट प्रमाण हैं कि नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 12 से इंजी. निशान्त आठया कांग्रेस पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी को सत्तारूढ़ दल के नेताओं के इशारे पर चुनाव प्रभावित करने की गरज से जबरिया प्रताड़ित किया जा रहा हैं। जिसका स्पष्ट प्रमाण हैं कि गत 20 जून  को नगर पालिका मकरोनिया के कर्मचारी निशांत आठिया के वार्ड क्रमांक 12  स्थित निवास पर आए और मकान को चारों ओर से देखकर तोड़ने की धमकी देकर चले गए तथा दिनांक 21 जून की दोपहर बाद नगर पालिका के कर्मचारी जे.सी.बी लेकर आए और मकान तोड़ने के लिए आमादा हो गए जिससे भयभीत होकर आसपास के लोगों से आवेदक व उसके परिजनों ने मदद मांगी जिस पर मौके पर मौजूद एडवोकेट अंबुज सिंह चौहान ने नगर पालिका के कर्मचारियों से कहा कि आप किसके आदेश से मकान तोड़ने आए हो पूछने पर नगर पालिका का अमला वापस चला गया और इसके बाद शाम लगभग 5:00 बजे इंजी.निशांत आठया पिता श्री राम आठया के नाम से सी.एम.ओ नगर पालिका मकरोनिया प्रताप सिंह खेंगर के हस्ताक्षरित पत्र क्रमांक/ न. पा. प / 2022/ 883 मकरोनिया दिनाँक 21/ 06 / 2022 नोटिस भेजा गया जबकि उक्त मकान कांग्रेस प्रत्याशी इंजी.निशांत आठया के नाम से ही नहीं है। श्री चौधरी ने कहा कि नगर पालिका द्वारा जे.सी.बी और नोटिस देकर कांग्रेस के अधिकृत पार्षद प्रत्याशी को मकान तोड़ने की धमकी सार्वजनिक रूप से देने से यह स्वतः स्पष्ट होता है कि मकरोनिया नगर पालिका प्रशासन सत्तारूढ़ दल भाजपा नेताओं के इशारे पर कांग्रेस प्रत्याशी को धमकाकर चुनाव प्रभावित करने पर आमदा है। इसी प्रकार नगर पालिका के अन्य वार्डों में भी कांग्रेस प्रत्याशियों को डराया धमकाया जा रहा है। जो नगर पालिका चुनाव की आदर्श आचार संहिता का खुला उल्लंघन है। उन्होंने मांग करते हुये कहा कि निष्पक्ष चुनाव कराने के साथ साथ कांग्रेस पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी को जबरिया प्रताड़ित किये जाने के दोषियों पर प्रकरण दर्ज किया जाकर कठोर कार्यवाही की जाकर कठोर कार्यवाही की जावे अन्यथा कांग्रेस पार्टी चुप बैठने वाली नही है। इस दौरान पूर्व मंत्री चौधरी के साथ  एड.राजेश दुबे, एड. अम्बुज चौहान, मुन्ना विश्वकर्मा, अशरफ खान, इंजी. पुष्पेंद्र आठया, मोनू राजपूत, नितिन पचौरी,अनिल पाण्डेय आदि मौजूद थे।


Bundelikhabar

Related posts

कलेक्टर ने किया ग्रामीण क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण

Bundeli Khabar

ईओडब्ल्यू का छापा: करोड़पति निकला सहायक समिति प्रबंधक प्राण सिंह उर्फ मुन्ना

Bundeli Khabar

हादसों की घाटी बगदरी

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!