23.5 C
Madhya Pradesh
November 11, 2026
Bundeli Khabar
FB IMG 1627016232067
मध्यप्रदेश

कलेक्टर छतरपुर का ग्रामीण दौरा

Bundelikhabar

ग्राम पहरा के ग्रामीणोंसेसमस्याएं जानी,निराकरण के दिए निर्देश

कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रांगण में ग्राम पहरा के लोगों से चर्चा करते हुए उनकी समस्याओं को जाना और उनके निदान के लिए विभागीय अधिकारियों को मोबाइल पर सम्पर्क करते हुए तुरंत परीक्षण करते हुए प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों की मांग पर पेयजल की उपलब्धता, विद्युत आपूर्ति बनाये रखने के लिए, सब-स्टेशन का निमार्ण कराने के लिए निरीक्षण कराते हुए प्रस्ताव तैयार कराने पर जोर दिया। ग्रामीणों की मांग पर ग्राम खड्डी से उत्तर प्रदेश के बांदा जिले की सीमा तक जोड़ने वाले 3 किलोमीटर लम्बे मार्ग निर्माण का प्रस्ताव का परीक्षण करने के निर्देश दिए।
ग्रामीणों को बताया गया की पीएम और सीएम अन्न योजना में नवम्बर मासान्त तक प्रत्येक उपभोक्ताओं को कुल 10-10 किलो निःशुल्क खाद्यान्न मिलेगा।

अजा एवं अजजा के ऐसे परिवार जो आयकर नहीं देते हैं वो पात्रता पर्ची के लिए पात्र होंगे जबकि ओबीसी एवं सामान्य वर्ग के ऐसे परिवार जिनके नाम बीपीएल सूची में दर्ज हैं उन्हें खाद्यान्न की पात्रता होगी। जिनके पास बीपीएल कार्ड नहीं हैं वह कार्ड बनवाकर पात्रता पर्ची में नाम जुड़वायें। जांच के बाद पात्र लोगों के नाम जोड़े जाएंगे। पीएम ग्रामीण आवास योजना में 2022 से पक्के मकान दिए जाएंगे। 2011 में हुए सर्वे से जो व्यक्ति छूट गए हैं। उनके नाम आवास प्लस योजना में शामिल किए जाएंगे।

ग्रामीण श्री बन्शु अहिरवार ने पीएम आवास की तृतीय किस्त अप्राप्त होने की जानकारी दी, कलेक्टर ने तुरंत जांच कराते हुए किस्त का भुगतान करने के निर्देश दिए। इसी तरह श्री भईयादीन पिता श्री भूरा अहिरवार बीपीएल कार्डधारी ने पिता की मृत्यु होने से कार्ड में नाम जुड़वाने की अपील की, कलेक्टर ने सीईओ जनपद पंचायत को आवश्यक कार्यवाही कराने के निर्देश दिए।

FB IMG 1627016227728

Bundelikhabar

Related posts

पूरे प्रदेश में चलेगा टेलेंट सर्च -2021

Bundeli Khabar

संत रविदास जी महाराज की जयंती पर निकली विशाल पालकी यात्रा,चल समारोह एवं शोभा यात्रा

Bundeli Khabar

ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्यवाही: 3 तहसीलदारों सहित 3 पटवारियों पर मामला दर्ज

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!