23.9 C
Madhya Pradesh
September 9, 2026
Bundeli Khabar
मध्यप्रदेश

जनपद पंचायत बड़ामलहरा की शाख पर बट्टा लग रही ग्राम पंचायत की गंदगी

Bundelikhabar

IMG 20231229 093812

सुरेश रजक

छतरपुर। बड़ामलहरा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत प्रतापपुरा सहित ग्राम गोपालपुरा मैं लोगों का गंदगी के कारण जीना दूभर हो गया है जैसे ही आप ग्रामों में प्रवेश करेंगे तो वहां की गंदगी आपका हार्दिक स्वागत करेगी ग्राम के मुख्य मार्ग कीचड़ से भरपूर सजे हुए है आलम यह है कि ग्राम के मुख्य मार्ग पर इतना कीचड़ फैला रहता है कि राहगीरों को निकालने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है ग्राम पंचायतो की साफ-सफाई के लिए लाखों रुपए खर्च किए जाते है परंतु आज भी जगह-जगह गंदगी देखी जा रही है। गौरतलब है कि ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव भी इसी रास्ते से निकलते है परंतु उन्हें ग्राम में व्याप्त गंदगी दिखाई नहीं देती और सरपंच, सचिव ग्राम की गंदगी को नजर अंदाज कर रहे है! जो सरपंच सचिव की कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह लगा रहा है? एक और जहां सरपंच, सचिव का कार्य ग्राम में व्याप्त गंदगी की साफ-सफाई करवाने और ग्राम को स्वच्छ रखने का होता है लेकिन सरपंच, सचिव इस और कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं जिससे ग्राम में गंभीर बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है अगर सरपंच, सचिव के द्वारा ग्रामों में व्याप्त गंदगी समय पर साफ नहीं करवाई गई तो ग्रामवासियों को आगामी समय में गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते है।


Bundelikhabar

Related posts

अनलाॅक के दूसरे दिन उड़ी सोशल डिस्टेंस की धज्जियां

Bundeli Khabar

सुन्दरकाण्ड के साथ मनाया गया रामनवमी पर्व

Bundeli Khabar

कोविड-19 प्रोटोकॉल के अनुरूप मनाया जायेगा प्रदेश में स्वतंत्रता दिवस समारोह

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!