22.1 C
Madhya Pradesh
October 26, 2026
Bundeli Khabar
मध्यप्रदेश

खुशी स्व-सहायता समूह की लापरवाही चरम पर, अधिकारियों से हुई शिकायत

Bundelikhabar

 

IMG 20231227 232236

  • सुरेश रजक/बिजावर

बिजावर। जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवरा के ग्राम हरपुरा में खुशी स्व. सहायता समूह के द्वारा बच्चो को मध्यान्ह भोजन बनाने का कार्य किया जाता है, समूह संचालक भोले लोधी के द्वारा घोर लापरवाही बरती जा रही है समूह संचालक भोले लोधी के हौसले इतने बुलंद है कि उसे शासन-प्रशासन का कोई भय नहीं है ग्रामीणों के द्वारा कई बार समझाइस देने के बाद भी समूह संचालक अपनी हरकतों से बाझ नहीं आ रहा है तो वही ग्रामीणों ने आज मुख्यालय पहुंचकर उक्त मामले की लिखित शिकायत कर डाली ग्रामीणों ने शासकीय प्राथमिक शाला हरपुरा में संचालित खुशी स्व. सहायता समूह को निरस्त करने की मांग की है शिकायतकर्ता ने स्पष्ट तौर पर बताया है कि खुशी स्व. सहायता समूह संचालक भोले लोधी द्वारा बच्चों को मीनू अनुसार भोजन नहीं दिया जा रहा है और समूह संचालक मन मुताबिक बच्चों को गुणवत्ताहीन भोजन दे रहे है जो शासन प्रशासन के नियमों का खुला उल्लंघन है। उल्लेखनीय है कि समूह संचालक का कार्य संतोषजनक नहीं है जहां पर बच्चों को मीनू अनुसार भोजन नहीं दिया जाता है और ना ही नियमित भोजन दिया जा रहा है जिसमें साफ सफाई का भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है जिससे ग्रामीणों ने अधिकारियों से लिखित शिकायत करते हुए समूह का अनुबंध निरस्त करने की मांग की है।


Bundelikhabar

Related posts

भू-अभिलेख शुद्धिकरण अभियान में जिले में पाटन तहसील अब्बल

Bundeli Khabar

रुपए दोगुना करने का लालच दे कर दो सगे भाइयों ने लोगो को लगाया लाखों का चूना

Bundeli Khabar

देवरी विधानसभा में भाजपा से नया चेहरा देगा टक्कर

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!