26.3 C
Madhya Pradesh
September 10, 2026
Bundeli Khabar
मध्यप्रदेश

लखनगुवां ग्राम पंचायत में मजाक बनकर रह गया प्रधानमंत्री का स्वच्छ भारत अभियान

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

IMG 20231119 WA0015

बिजावर। सुरेश रजक 

बिजावर । बिजावर जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत लखनगुवां के सरपंच, सचिव स्वच्छता अभियान को दरकिनार कर रहे है। शासन स्तर पर स्वच्छता अभियान के लिए अथक प्रयास किए जा रहे है परंतु ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान बातों तक ही सीमित रह गया है ग्रामीण क्षेत्र में भले ही स्वच्छता की अलख जगाई जा रही हो, रैलियों का आयोजन किया जा रहा हो, पर ग्राम पंचायत की हकीकत कुछ और ही वयां कर रही है है ग्राम में देखा जाए तो जगह-जगह गंदगी पसरी हुई है ग्राम के आम रास्तों पर गंदगी आसानी से देखी जा सकती है जिससे ग्रामीणों में भी खासा रोष व्याप्त है हालांकि सरपंच सचिव से ग्रामीणों का सामंजस होने से ग्रामीण ग्राम की गंदगी की उच्च अधिकारियों से शिकायत नहीं कर रहे है प्रधानमंत्री द्वारा चलाए गए स्वच्छता अभियान का उद्देश्य है कि गांवों में भी सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखा जाए। इससे बीमारियां फैलने का खतरा भी कम होगा, परन्तु हालात यह हैं कि सरपंच सचिव का ध्यान स्वच्छता की ओर नहीं जा रहा है अब दूसरे के दरवाजे से निकली नाली कौन ग्रामीण साफ करेगा, यह सोचने की बात है!


Bundelikhabar

Related posts

EOW के शिकंजे में RTO : अर्श से फर्श का सफर शुरू

Bundeli Khabar

ज्वैलरी शॉप में दिनदहाड़े आंखों में मिर्ची झोंक कर हुई लूट

Bundeli Khabar

सरस्वती पूजन के साथ विद्यालयों मे मनाई गई बसंत पंचमी

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!