31.4 C
Madhya Pradesh
June 8, 2026
Bundeli Khabar
मध्यप्रदेश

नगर परिषद अध्यक्ष सहित सीएमओ को सात साल का कारावास

Bundelikhabar

दमोह/ब्यूरो
दमोह जिले के तेंदूखेड़ा नगर परिषद की पूर्व अध्यक्ष एवं तत्कालीन मुख्य नगर पालिका अधिकारी को भ्रष्टाचार के प्रकरण में सात-सात साल के कारावास के साथ जुर्माने की सजा सुनाई गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर परिषद तेंदूखेड़ा जिला-दमोह में बर्ष 2010 में तत्कालीन अध्यक्ष बर्षा केवट केवट एवं तत्कालीन सीएमओ नित्य नारायण पांडेय द्वारा नगर परिषद के लिए एक जेनरेटर सेट तथा सफाई हेतु ऑटो रिक्शा खरीदे थे जिसमें काफी अनियमितता की गई थी जिसकी शिकायत आवेदक शोभाराम नामदेव द्वारा आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ से की गई थी जांच पश्चात मामला न्यायालय में पेश किया गया, मा. बिशेष न्यायालय द्वारा पूर्व अध्यक्ष एवं सीएमओ सहित 4 लोगों को सात-सात साल का कारावास सहित लाखों रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है।


Bundelikhabar

Related posts

आरक्षक भर्ती परीक्षा में 800 मीटर दौड़ के दौरान एक युवक की मौत

Bundeli Khabar

गणपति उत्सव के लिए शिवसेना ने 200 मुफ्त बस सेवाएं मुहैया कराई

Bundeli Khabar

कोरोना आपदा के बचाव में सहयोग करने वाले सामाजिक वॉलेंटियर्स का हुआ सम्मान

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!