22.1 C
Madhya Pradesh
September 11, 2026
Bundeli Khabar
FB IMG 1649260107308
मध्यप्रदेश

जनपद पंचायत के सौजन्य से दिव्यांग शिविर का आयोजन

Bundelikhabar

पाटन/संवाददाता
हाल ही में जनपद पंचायत की सभी पंचायतों का दौरा जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य ठाकुर उदयभान सिंह द्वारा किया गया था जिसमें जन समस्याओं का जनपद पंचायत पाटन द्वारा तत्काल निराकरण किया गया था, दिव्यांगजनों की समस्याओं को ध्यान में रखकर 4 अप्रैल को जनपद पंचायत पाटन प्रांगण में दिव्यांगजन परीक्षण शिविर आयोजन किया गया था I जिसमें श्रवण बाधित /मूकबधिर दिव्यांगजनों से संबंधित डॉक्टर नहीं आने के कारण श्रवण एवं मूकबधिर दिव्यांगों की समस्याओं का निराकरण नहीं हो पाया था इसलिए दो दिन पश्चात पुनः कैंप लगाया गया।

दोनों शिविरों में 273 अस्थि बाधित, 51 दृष्टिबाधित, 102 मानसिक/बहु विकलांग दिव्यांगजन, 21 मूकबधिर दिव्यांगजनों के विकलांगता प्रमाण पत्र बनाए गए I 17 दिव्यांगजनों को मिलेंगे कृत्रिम अंग, जिनमें 03 को हाथ, 13 दिव्यांगों को पैर और 01 को कैलीपर आवंटित किए जाएंगे एवं 39 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण भी उपलब्ध किए जाएंगे I

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय विधायक अजय विश्नोई, माननीय न्यायाधीश महो पाटन, जिला पंचायत सदस्य ठा. उदयभान सिंह जनपद अध्यक्ष, जनपद उपाध्यक्ष आनंद मोहन पलहा जी, एसडीएम शाहिद खान, डिप्टी कमिश्नर सीईओ प्रकाश चतुर्वेदी, तहसीलदार प्रमोद चतुर्वेदी, बीएमओ आदर्श विश्नोई एवं समस्त क्षेत्र वासी उपस्थित रहे I


Bundelikhabar

Related posts

एटीएम कैश वैन में हुई लूट और गार्ड की हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Bundeli Khabar

प्रशासनिक तौर बार बाढ़ से निपटने के जारी किए निर्देश

Bundeli Khabar

वन विभाग की कार्यकुशलता से शिकारी गिरोह रंगे हाथों गिरफ्तार

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!