21.4 C
Madhya Pradesh
October 27, 2026
Bundeli Khabar
Screenshot 20230907 2339132
मध्यप्रदेश

शोभायात्रा के साथ धूमधाम से मनाया गया कन्हैया का जन्मोत्सव

Bundelikhabar

9 / 100 SEO Score

पाटन/संवाददाता
भारत देश देवी-देवताओं और महा पुरुषों की जन्मभूमि है इस धरा पर भगवान ने प्रत्येक युगों में मानव शरीर धारण किया है, त्रेतायुग में भगवान राम तो द्वापरयुग में योग योगेश्वर नटखट नंदलाल अवतरित हुए, भगवान कृष्ण कन्हैया के अवतरण दिवस को सनातन धर्म जन्माष्टमी के रूप में मनाते हैं, भाद्रपद मास में कृष्णपक्ष की अष्टमी तिथि रोहणी नक्षत्र में यह पर्व प्रत्येक सनातनी के घर मे मनाया जाता है।

गैरतलब है कि देश मे जन्माष्टमी का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है कहीं मटकी फोड़ तो कहीं स्वरूप सज्जा के साथ शोभायात्रा निकाली जाती है इसी क्रम में आज पाटन नगर में विशाल शोभायात्रा निकाली गई जिसमें जीवंत स्वरूपों की झांकिया भी निकाली गई, उक्त शोभायात्रा मंदिर श्री नृत्यगोपाल से प्रारंभ हो कर नगर भ्रमण कर ओंकार नामदेव शिशु मंदिर में समाप्त की गई।

शोभायात्रा में उज्जैन से आये कलाकार मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे, उज्जैन से आये कलाकारों द्वारा डमरू की मधुर धुन पर नृत्य किया गया साथ ही श्री हनुमान जी का जीवंत स्वरूप भी नगर भ्रमण में साथ शोभित रहा।

ज्ञात हो कि दो दिनों से हो रही बारिश भी शोभायात्रा की शोभा को लेशमात्र भी धूमिल न कर सकी, सैकड़ों लोग भीगते हूए शोभायात्रा में शामिल हूए साथ भी श्री राधा कृष्ण की झांकियों ने भी सबका मन मोह लिया।

उक्त आयोजन के आयोजक ठाकुर रणधीर सिंह जी ने बताया कि नगर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने शोभायात्रा में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया, नगर भ्रमण में नगर परिषद अध्यक्ष जगेंद्र सिंह, कृष्ण शेखर सिंह, राघवेन्द्र शुक्ला, विष्णुदत्त त्रिपाठी, विष्णु पाठक, कुरेड़िया जी, कृष्ण कुमार त्रिपाठी के साथ नगर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


Bundelikhabar

Related posts

राशन माफियाओं के खिलाफ एक सैकड़ा आदिवासियों ने तहसीलदार का घेराव कर सौंपा ज्ञापन

Bundeli Khabar

कोरोना वॉलिंटियर की अनोखी पहल

Bundeli Khabar

अधिकारी हुए सम्मानित

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!