31.7 C
Madhya Pradesh
October 11, 2026
Bundeli Khabar
मध्यप्रदेश

उज्जैन के कलाकार होंगे शामिल जन्माष्टमी की शोभायात्रा में

Bundelikhabar

10 / 100 SEO Score

पाटन/संवाददाता
प्रतिबर्ष की भांति इस बर्ष भी जन्माष्टमी के पावन पर्व पर नृत्यगोपाल मंदिर पाटन से शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो नगर भ्रमण कर पुनः मंदिर वापिस आएगी, मंदिर न्यासी ठाकुर रणधीर सिंह ने बताया कि उक्त आयोजन बिगत बर्ष 1994 से अनवरत किया जा रहा है जिसमे नगर के समस्त श्रद्धालुगण अपनी उपस्थिति दर्ज कराती है।

कार्यक्रम के संचालक ठाकुर रणधीर सिंह जी द्वारा बताया गया कि इस बर्ष जन्माष्टमी का पावन पर 07 सितंबर को मनाया जाएगा, इस बर्ष आयोजन का केंद्र बिंदु महाकाल की नगरी उज्जैन से पधार रहे कलाकार होंगे, आयोजक मंडल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार उज्जैन के कलाकारो द्वारा शोभायात्रा में अपनी प्रस्तुतियां दी जाएंगी साथ ही श्री हनुमान जी का जीवंत स्वरूप भी नगर के लोगों के आकर्षण का केंद्र होगा, शोभायात्रा दिन में 3 बजे से नृत्यगोपाल मंदिर से प्रारंभ होगी, आयोजकों ने नगर के भक्तगणों से ज़्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थित हो कर धर्म लाभ अर्जित करने की अपील की है।

उक्त कार्यक्रम का आयोजन ठाकुर रणधीर सिंह, राघवेंद्र शुक्ल, विष्णुदत्त पाठक, हरिनारायण कुरेड़िया, के.के.त्रिपाठी आदि लोगो द्वारा किया जा रहा है जिसमे लोगों को अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के साथ-साथ शोभायात्रा मार्ग की सजावट की अपील की गई है।


Bundelikhabar

Related posts

बूंद-बूंद पानी को परेशान वार्ड 29 व 31 के रहवासी

Bundeli Khabar

पीएम की सभा मे जा रही बस ने ली एक युवक की जान

Bundeli Khabar

जन अभियान परिषद के द्वारा वृहद स्तर पर हुआ पौधारोपण

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!