24.4 C
Madhya Pradesh
October 17, 2026
Bundeli Khabar
देश

फेसबुक मेटा संबंधी जानकारी फर्जी

Bundelikhabar

7 / 100 SEO Score

पाटन/संवाददाता
पिछले चार दिनों से एक मैसेज पूरी सोशल मीडिया पर बना हुआ है जिसे लोग फेसबुक पर शेयर करने में लगे हुए हैं हालांकि फ़ेसबुक इस बात की पुष्टि करती है,लोगों द्वारा किए जा रहे इस पोस्ट के पीछे क्या सच्चाई है इस बात की किसी को जानकारी नहीं है, हर कोई बस इस पोस्ट को देखने के बाद कॉपी-पेस्ट कर खुद के टाइमलाइन पर शेयर किया जा रहा है, अब तक कंपनी की तरफ से इस संदर्भ में कोई भी ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है, याद दिला दें कि इस तरह का पोस्ट पहले भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।

क्या है सच:
दरअसल यह पोस्ट पूरी तरह से एक भेड़ चाल का हिस्सा है। किसी को सच्चाई की जानकारी नहीं है, लेकिन सभी लोग कॉपी-पेस्ट जरूर कर रहे हैं। फेसबुक ने इस तरह का कोई बयान जारी नहीं किया है। इस तरह का पोस्ट पहले भी वायरल हुई थी। 2022 में भी यही पोस्ट वायरल हुआ था। सबसे जरूरी बात यह है कि फेसबुक की पॉलिसी पर आपने पहले ही अपनी सहमति दे दी है। बिना सहमति आप फेसबुक को इस्तेमाल ही नहीं कर सकते। यदि आपके किसी डाटा का इस्तेमाल फेसबुक को करना होगा तो वह आपके आदेश का इंतजार नहीं करेगा। एक बात और कि इंटरनेट की दुनिया में इतना समझ लीजिए कि आपका निजी कुछ भी नहीं है जो भी है सार्वजनिक है।

FB IMG 1693064943665


Bundelikhabar

Related posts

भविष्य की आहट / डा. रवीन्द्र अरजरिया

Bundeli Khabar

26 जनवरी को मुम्बई में ‘राष्ट्रीय रत्न सम्मान 2023’ का आयोजन करेंगे कृष्णा चौहान

Bundeli Khabar

डेल्टा वैरिएंट पर डब्लू.एच. ओ. का बड़ा बयान एवं जताई चिंता

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!