21.2 C
Madhya Pradesh
October 17, 2026
Bundeli Khabar
मध्यप्रदेश

मजिस्ट्रेट जांच के आदेश: थाना प्रभारी सहित 4 को किया सस्पेंड

Bundelikhabar

10 / 100 SEO Score

छतरपुर/ब्यूरो
कल दिनाँक 11 अगस्त को हुई एक आरोपी की मौत की खबर प्रमुखता से दिखाई गई थी जिस सम्बंध में उक्त व्यक्ति के परिजनों ने नेशनल हाइवे पर जाम लगाया था मामले को गंभीरता से लेते पुलिस अधीक्षक छतरपुर अमित सांघी ने तत्परता से कदम उठाते हुए थाना प्रभारी डाबर सहित 4 लोगों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया एवं सारे मामले की न्यायिक (मजिस्ट्रेट) जाँच के आदेश दे दिए है सारे मामले से इस प्रतीत हो रहा कि निकट भविष्य में एसडीओपी महोदय पर भी गाज गिरने की संभावना है।

क्या है मामला:
लूट के मामले में जिला जेल में आरोपी राजबहादुर सिंह उम्र 21 वर्ष बंद था, आरोपी राजबहादुर को बमीठा पुलिस ने लूट के मामले में 2 अगस्त को गिरफ्तार किया था,अगर सूत्रों की बात करें तो पुलिस ने रिमांड के दौरान की आरोपी से मारपीट की और पुलिस 25 जुलाई से राजबहादुर को हिरासत में लिए हुई थी किंतु आरोपी को 5 अगस्त के दिन जिला जेल भेजा गया, वहाँ उसकी अचानक तबीयत बिगड़ी और आनन फानन में ग्वालियर रेफर किया गया जहाँ उसकी मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार परिजनों ने नेशनल हाईवे पर जाम लगाया है , बमीठा थाना प्रभारी परशुराम डाबर एसडीओपी मनमोहन सिंह बघेल सहित दो पुलिसकर्मियों पर 307 का मामला दर्ज करने की मांग है।

परिजनों ने बताया कि 2 लाख रुपये की थाना प्रभारी व एसडीओपी द्वारा मांग की गई थी, जिसकी हम लोग व्यस्था नही पाए जिससे एसडीओपी एवं थाना प्रभारी ने राजबहादुर का मार-मार कर बुरा हाल कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई।


Bundelikhabar

Related posts

सेवा समरथ मेडिकल स्टोर दो दिन के लिए सस्पेंड

Bundeli Khabar

विश्व महिला दिवस पर हैंड वॉश देकर महिलाओ का सम्मान किया

Bundeli Khabar

बिजावर: पनागर गरीबों के अनाज की हेराफेरी मामला

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!