30.8 C
Madhya Pradesh
July 16, 2026
Bundeli Khabar
Screenshot 2022 0306 095805
मध्यप्रदेशUncategorized

कैश वैन लूट मामले में गंभीर रूप से घायल कैसियर के परिवार ने लगाई मदद की गुहार

Bundelikhabar

जबलपुर सांसद राकेश सिंह से लगाई घायल युवक परिजनों ने उचित इलाज एवं आर्थिक मदद की गुहार

जबलपुर/ब्यूरो

गोरा बाजार थाना क्षेत्र के तिलहरी एटीएम कैश वैन लूट कांड में दो गोली लगने से घायल हुए युवक का परिवार मदद के लिए दर-दर भटक रहा है घटना के इतने दिन बीत जाने के बाद पीड़ित परिवार को किसी भी प्रकार की मदद ना ही जिला प्रशासन और ना ही जनप्रतिनिधियों के द्वारा मिली है वही जिस कंपनी के लिए श्रेयांश ताम्रकार कैसियर का कार्य करता था वह कंपनी भी अब मदद से पीछे हट गई है जिसके बाद घायल युवक के भाई ने लोकसभा सांसद राकेश सिंह से घायल श्रेयांश ताम्रकार को लेकर आर्थिक मदद की गुहार और उचित इलाज की माँग करते हुए बताया की 11 फरवरी को तिलहरी एटीएम में कैश वैन से रुपये लोड करने के लिए भाई और उसके साथी कर्मचारी गए थे वही दो लूटेरो ने कैश लूटते हुए 3 कर्मचारियों को गोलियां मार दी थी जिसमे उसके भाई को दो गोली लगी थी वही उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहा उसका ऑपेरशन हुआ और उसमें घर की जमा पूंजी पूरी लग गयी,वही डॉक्टरो का कहना है की घायल को इलाज के लिए दिल्ली भेजना पड़ेगा,वही घायल के भाई ने सांसद से गुहार लगाई है की उनके पास अब रुपयों की व्यवस्था नही है और उनकी आर्थिक स्थिति काफी खराब है,इसलिए उनकी मदद कर भाई का इलाज कराया जाए, जहा सांसद राकेश सिंह ने युवक को एक फॉर्म देकर भरने को कह कर मदद का भरोसा दिया है।


Bundelikhabar

Related posts

बिजावर: सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से ही होती हैं नालियां साफ

Bundeli Khabar

विद्युत वितरण कंपनी में जल्द लागू होगी “विद्युत प्रहरी योजना

Bundeli Khabar

पुलिस का माफिया विरोधी अभियान जोरों पर

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!