22.9 C
Madhya Pradesh
September 10, 2026
Bundeli Khabar
Screenshot 20230803 1726402
मध्यप्रदेश

नाले के उफान से घरों में घुसा पानी:महीनों से स्ट्रीट लाइट बंद

Bundelikhabar

10 / 100 SEO Score

पाटन/संवाददाता
.नाले की पुलिया पर कीचड़ की बजह जन हानि का खतरा
.एक बर्ष बाद भी परिषद के विकास से वार्ड क्र 09 रहा अछूता
जैसे-जैसे प्रदेश में बरसात का दौर शुरू हुआ है वैसे-वैसे नगर परिषद पाटन के विकास के दावों की पोल खुलती चली जा रही है परिषद के 1 बर्ष पूर्ण होने के बाद भी विकास का पहिया वहीं रुका है जहाँ बर्ष 2022 में था केवल नगर विकास की गाथा केवल वार्डों में लगे बोर्डो तक सीमित है।

ज्ञात हो कि बर्ष 2022 में परिषद चुनाव के दौरान वार्ड क्रमांक 07/08 और 09 के नागरिकों ने मतदान का बहिष्कार किया था जिसके दबाब में परिषद द्वारा लिखित में आश्वासन दिया गया था कि परिषद गठन के पश्चात ही वार्ड क्रमांक 09 में सड़क एवम नाला निर्माण कार्य पूर्ण करा दिया जाएगा किंतु आज दिनाँक तक इस वार्ड में कोई ऐसा कार्य नही कराया गया और आश्वासन मात्र आश्वाशन बन कर रहा गया और वार्ड वासियों की गुहार न ही अधिकारी सुनते हैं और न अपने आप को जनसेवक कहने वाले जनप्रतिनिधि।

Screenshot 20230803 1726562

गैरतलब है कि वार्ड क्रमांक 09 से निकलने वाला नाला यहाँ के वार्ड वासियों को इस तरह परेशान किये हुए की थोड़ी सी बरसात में ही नाला उफान पर आ जाता है और लोगों के घर और प्लाटों में पानी भर जाता है जिससे कि घरों से निकलना भी दूभर हो जाता है जिससे धन एवं जन हानि दोनों का खतरा है साथ ही महीनों से यहाँ की स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी हुई है लेकिन परिषद अपनी आंखों में नींबू का रस निचोड़ कर बैठी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड वासियों का ऐसा मत है कि अगर बिगत दिनों इस नाला और सड़क की समस्या का समाधान नही किया गया, तो इन तीनो वार्डो द्वारा विधानसभा चुनाव में मतदान का बहिष्कार एवम क्रमिक भूख हड़ताल अनशन भी किया जाएगा जब तक की परिषद के आश्वासन को धरातल पर नही उतारा जाएगा।

 


Bundelikhabar

Related posts

ग्राम रैपुरा के अनु.जाति वर्ग के घरों पर बुलडोजर चलाने का मामला

Bundeli Khabar

यूक्रेन में फंसी बेटी वापिस पहुँची भारत: लोगों ने किया स्वागत

Bundeli Khabar

अधिकारी एवं कर्मचारियों को दिलाई सद्भावना दिवस पर शपथ

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!