19.4 C
Madhya Pradesh
October 28, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20230625 WA0017
मनोरंजन

सयाजी शिंदे दिखाएंगे भटके युवाओं को राह, बजफ्लिक्स की वेब सीरीज ‘ जेन जेड झोलर्स ‘ में बने हैं पुलिस अधिकारी

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

मुम्बई। बहुमुखी अभिनेता सयाजी शिंदे ने ‘शूल, कुरुक्षेत्र’ के अलावा दक्षिण भारतीय फिल्मों में अपनी दमदार अभिनय से दर्शकों को प्रभावित किया है। फिलहाल वे एक वेब सीरीज ‘ जेन जेड झोलर्स ‘ में एक रिटायर्ड पुलिस की भूमिका निभा रहे हैं। इसकी कहानी एक रिटायर्ड पुलिसवाले और पांच राह से भटके युवाओं की है। इन युवाओं और पुलिस वाले के बीच एक जनरेशन गैप है जिससे वे एक दूसरे को सही ढंग से समझ नहीं पाते हैं। लेकिन युवाओं को सही मार्गदर्शन यह पुलिस वाला कैसे करेगा? इसमें क्या दिलचस्प मोड़ आयेगा यही इस कहानी की नींव है। सयाजी शिंदे कहना है कि जब उन्होंने कहानी सुनी और अपनी भूमिका के बारे में जाना तो वे यह सीरीज करने को तैयार हो गए। उन्हें लगा कि इस भूमिका में कई शेड्स है और यह उनके किरदार पर जमता है।
यह सीरीज बजफ्लिक्स ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा। जल्द ही लॉन्च हो रही इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर युवाओं के लिए साफ सुथरी सीरीज पेश किया जाएगा। इसमें थ्रिल, फैंटसी, ड्रामा और मनोरंजन की भरमार होगी। बज़फ्लिक्स इंटरटेनमेंट ओटीटी चैनल के फाउंडर और डायरेक्टर समीर शिनॉय हैं। मैनेजिंग डायरेक्टर सुधाकर शिनॉय, न्यू सीईओ और बिजनेस हेड अक्षय ठाकुर, प्रोजेक्ट और कन्टेन्ट हेड राज खालसा, चीफ क्रिएटिव ऑफिसर रूपेश प्रकाश, एडमिन हेड जलज शर्मा हैं।
प्रोडक्शन हाउस फ्रंटलाइन सिने इंटरटेनमेंट, बजफ्लिक्स एंटरटेनमेंट प्राइवेट प्रोडक्शन की सहायता से ‘जेन जेड झोलर्स’ वेबसीरिज का निर्माण कर रहा है। जिसके मुख्य कलाकार सयाजी शिंदे, नीतू सिंह, हार्दिक मैनगी, शमीद आलम आदि हैं।
इस वेब सीरीज की क्रिएटिव हेड रूहानी शर्मा और निर्देशक खालिद अख्तर हैं। वहीं निर्माता निसार कुरैशी हैं और कहानी का लेखन मनाली काले ने किया है। लेखिका मनाली काले का भी कहना है कि सयाजी इस भूमिका के लिए सर्वोत्तम है। उनसे बेहतर यह भूमिका कोई और नहीं कर सकता।
बज़फ्लिक्स के सीईओ ने बताया कि यह एक अनोखा ओटीटी चैनल होगा जिसमें अश्लीलता और अपशब्दों की कोई जगह नहीं होगी। पूरा परिवार साथ में बैठकर मनोरंजन का आनंद लेगा। यह ओटीटी की छवि में सुधार लाएगा।

संतोष साहू


Bundelikhabar

Related posts

‘टॉकीज’ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई साइको थ्रिलर वेब सीरीज ‘बेदाद’

Bundeli Khabar

मल्लिका शेरावत अभिनीत सस्पेंस से भरी फिल्म RK/RKAY का ट्रेलर रिलीज

Bundeli Khabar

मुकेश ओझा और ज़ोया खान करेंगे ‘गेम’

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!