37.1 C
Madhya Pradesh
May 31, 2026
Bundeli Khabar
मनोरंजन

‘भारत माता की जय’ भोजपुरी फिल्म की शूटिंग शुरू

Bundelikhabar

संतोष साहू,

मुम्बई। देश में आजादी के 75 साल पूरे होने पर आजादी का अमृत महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी बीच बॉलीवुड के फिल्ममेकर सतीश पोद्दार एक भोजपुरी फिल्म लेकर या रहे हैं, जिसका नाम है ‘भारत माता की जय’। इस फिल्म में भोजपुरी अभिनेता प्रिंस सिंह राजपूत और पायस पंडित मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म के शूटिंग शुरू हो चुकी है। फिलहाल फिल्म के गाने की शूटिंग पंचगनी, महाबलेश्वर आदि जगहों पर शूटिंग की गई है और इसके फर्स्ट शेड्यूल पूरा हो गया। फिल्म की शूटिंग के लिए उन लोकेशन को चुना गया है, जहां हिन्दी की ब्लॉकबस्टर फिल्में शूट हो चुकी है।

आपको बता दें कि इस फिल्म में प्रिंस सिंह राजपूत महान स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद की भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्माण ब्राइट सन द्वारा किया जा रहा है। फिल्म के निर्माता सतीश पोद्दार और निर्देशक सुजीत कुमार सिंह हैं।

प्रिंस सिंह राजपूत ने कहा कि ‘भारत माता की जय’ एक शानदार देशभक्ति फिल्म होगी। हमने इसकी शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म की कहानी मेरे दिल के करीब है। इस फिल्म में एक्शन, इमोशन है व कहानी देशप्रेम से ओत प्रोत है। ऐसी फिल्में हमारे अंदर देश भक्ति को और मजबूत करेगी। फिल्म में गीत – संगीत भी मधुर होगा। अभी हम लोग फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म में सभी कलाकार खूब मेहनत कर रहे हैं।

फिल्म के निर्माता सतीश पोद्दार ने बताया कि हम फिल्म का निर्माण बड़े पैमाने पर कर रहे हैं। बजट से ज्यादा हमारी प्राथमिकता अच्छी फिल्म के निर्माण की है। हम सभी इसमें लगे हैं। हम दर्शकों से अपील करेंगे कि जब हमारी फिल्म रिलीज होगी, तब आप जरूर देखें। इस फिल्म मे प्रिंस सिंह राजपूत चार अलग अलग किरदार में दिखाई देंगे।

फिल्म ‘भारत माता की जय’ में प्रिंस सिंह राजपूत, पायस पंडित, सुशील सिंह, संजय पांडेय, उमेश सिंह, देव सिंह, मनोज टाइगर, लोटा तिवारी, राहुल श्रीवास्तव, रामजन साह, अनूप अरोड़ा, अविनाश पांडेय और संजय सिंह मुख्य भूमिका में हैं। इसके लेखक एस के चौहान, म्यूजिक डायरेक्टर मधुकर आनंद और एक्शन डायरेक्टर प्रदीप खड्का हैं।


Bundelikhabar

Related posts

भाइयों के बीच परस्पर प्रेम की कहानी का सुंदर प्रस्तुतिकरण फिल्म ‘हरियाणा’

Bundeli Khabar

प्रोड्यूसर एक्टर शांतनु भामरे को मिला ‘शक्ति रत्न पुरस्कार

Bundeli Khabar

सिंगर संदीप की ‘राइट टू लेफ्ट’ अलबम रिलीज, मिले लाखों व्यूज

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!