35.8 C
Madhya Pradesh
May 31, 2026
Bundeli Khabar
मध्यप्रदेश

जतारा विधानसभा से श्वेता अहिरवार हो सकतीं है कांग्रेस उम्मीदवार

Bundelikhabar

*टीकमगढ़:-* टीकमगढ़ जिले की 44 जतारा आरक्षित विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस को युवा ओर पढ़ी लिखी महिला उम्मीदवार की तलाश पूरी होती दिखाई दे रही हैं, प्रियंका गांधी के स्लोगन *”लड़की हैं लड़ सकती हैं”* की तर्ज पर हर जिले में एक महिला उम्मीदवार की तलाश की जा रही थी,इसी के तहत पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी ने आंतरिक सर्वे करवाया गया,जिसमें जतारा विधानसभा से तेज तर्रार,अच्छी वक्ता के रूप में असिस्टेंट प्रोफेसर कांग्रेस नेत्री श्रीमती श्वेता अहिरवार (MBA,PHD)पुत्री अशोक अहिरवार(पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष,पूर्व जिला पंचायत सदस्य) का नाम सामने आया,अब यदि कांग्रेस जतारा विधानसभा क्षेत्र से श्वेता अहिरवार को उम्मीदवार बनाती हैं, ओर कांग्रेस एकजुटता के साथ चुनाव में उतरती हैं, तो यह सीट कांग्रेस की झोली में जा सकती हैं!
गौरतलब है कि पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष अशोक अहिरवार पिछले काफी समय से जतारा विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय हैं,खरगापुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके अशोक अहिरवार मामूली अंतर से चुनाव हार गये थे,खरगापुर विधानसभा से सटा हुआ जतारा विधानसभा क्षेत्र हैं और परिसीमन के बाद कई पंचायत जतारा विधानसभा क्षेत्र में पहुँच गई!


Bundelikhabar

Related posts

एटीएम कैश वैन में हुई लूट और गार्ड की हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Bundeli Khabar

जनपद पंचायत की समितियों पर भाजपा का कब्जा

Bundeli Khabar

कलेक्टर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई भू-अर्जन समीक्षा बैठक

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!