25.6 C
Madhya Pradesh
October 3, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20230407 WA0051 1
महाराष्ट्र

दैनिक यशोभूमि के उपसंपादक बी एन गिरि लिखित टीएमसी नेता की जीवनी ‘सबके चहेते भूषण दा’ का विमोचन संपन्न

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

मुंबई। महानगर मुंबई से प्रकाशित हिंदी दैनिक समाचार पत्र ‘यशोभूमि’ के उपसंपादक बी.एन. गिरी लिखित टीएमसी नेता की जीवनी ‘सबके चहेते भूषण दा’ का विमोचन पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के पारबेलिया में किया गया। शशि भूषण प्रसाद यादव वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में नितुरिया अंचल के पारबेलिया में आयोजित एक समारोह में बी.एन. गिरि लिखित टीएमसी नेता दिवंगत शशि भूषण प्रसाद यादव की जीवनी सबके चहेते भूषण दा का विमोचन स्थानीय गुरुद्वारा हॉल में आयोजित समारोह में नितुरिया पंचायत समिति के उपसभापति और टीएमसी हिंदी भाषी सेल के जिलाध्यक्ष शान्ति भूषण प्रसाद यादव, टीएमसी नेता संजय यादव, मजदूर नेता आर के त्रिपाठी, मजदूर नेता हसीबुल रहमान, अपराजित बनर्जी, टीएमसी नेता हजारी बाउरी, सालतोड़ ग्राम पंचायत के प्रधान सुमित सागर प्रसाद और शिक्षक मानवेन्द्र प्रसाद यादव सहित कई गणमान्य लोगों की उपस्थिति में किया गया।
विमोचन समारोह में उपस्थित लोगों ने शशि भूषण यादव की तस्वीर पर मल्यार्पण कर उनको याद किया। इस दौरान उपस्थित महानुभावों ने भूषण दा के योगदान के बारे में बताया। इलाके के चहेते मजदूर और टीएमसी नेता शशि भूषण यादव की 29 मार्च 2010 को हत्या कर दी गई थी। उनकी समृति में हर साल 29 मार्च को विशाल रैली निकाली जाती है। जबकि 1 अप्रैल को उनकी जयंती पर रक्तदान शिविर सहित कई उपक्रमों का आयोजन किया जाता है और दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी जाती है।

– संतोष साहू


Bundelikhabar

Related posts

सांसद डा. श्रीकांत शिंदे की प्रयास से आगरी-कोली एवं वारकरी समाज की भवन के लिए 15 करोड़ रुपए की निधी मंजूर

Bundeli Khabar

हा अभिनय माझ्या वडिलांना अर्पण, अनुपम खेर यांची ‘कू’ वर इमोशनल पोस्ट

Bundeli Khabar

मुंबई गुन्हे शाखेच्या युनिट-5 च्या पथकाने चार कोटी 60 लाख 50 हजार किंमतीचा तब्बल तीन हजार 70 ग्रॅम वजनाचा एमडीचा साठा केला जप्त

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!