24.9 C
Madhya Pradesh
July 27, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220803 WA0018
महाराष्ट्र

सिविल्सडेली का यूपीएससी और एमपीएससी विद्यार्थियों के लिए नया सेंटर

Bundelikhabar

9 / 100 SEO Score

संतोष साहू,

मुंबई। यूपीएससी की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रमुख छात्र केंद्रित प्लेटफॉर्मों से से एक, सिविल्सडेली ने पुणे में अपना पहला ऑफलाइन सेंटर खोलने की घोषणा की है। यह केंद्र पुणे और महाराष्ट्र में यूपीएससी या एमपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को किफायती दर पर कोचिंग की सुविधा प्रदान करेगा। केंद्र ने इसके लिए आवेदन स्वीकार करने की शुरुआत कर दी है।

पुणे के चार रैंक होल्डर्स ने सिविल्सडेली को महाराष्ट्र और पुणे के छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में सफल होने के लिए बेहतरीन तकनीक, पढ़ाई की अच्छी सामग्री और आपसी सहयोग का माहौल प्रदान करने के लिए प्रोत्साहित किया। पुणे के सेंटर के अधिकारिक रूप से उद्घाटन से पहले 100 से ज्यादा छात्रों ने वहां एडमिशन ले लिया है।

अपनी बेदाग प्रतिष्ठा के साथ सिविल्सडेली 2021-22 की आईएएस परीक्षाओं की तैयारी के लिए सबसे अच्छे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के रूप में उभरा है। निकट भविष्य में भारत में कंपनी के कई ऑफलाइन सेंटर बनाए जाएंगे।

सिविल्सडेली के सहसंस्थापक सजल सिंह ने कहा, “हमने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करने, ज्ञान और सवाल का जवाब देने की तकनीक, विभिन्न सूचियों, कहानियों, मेन परीक्षा में हाई स्कोरिंग टिप्स और कई अन्य नई-नई तकनीक की शुरुआत की, जिसने दूसरों को नई राह दिखाई है। महाराष्ट्र का युवक आत्मविश्वासी और सफलता हासिल करने के लिए जुनूनी है। पुणे में अपने नए केंद्र के उद्घाटन के साथ हम उन्हें उनके लक्ष्यों को हासिल करने में मदद देना चाहते हैं।”

नए केंद्र में 1000 से ज्यादा सिविल सर्विस के उम्मीदवारों को दाखिला दिया जाएगा। यहां उन्हें उनकी परीक्षाओं की तैयारी के लिए जरूरी मार्गदर्शन दिया जाएगा। इन कोशिशों से हम यूपीएससी और एमपीएससी परीक्षाओं में विद्यार्थियों की जरूरतों को पूरा करने के लिए सबसे उचित प्लेटफॉर्म बनने की दिशा में अपने प्रयास जारी रखेंगे।


Bundelikhabar

Related posts

कला प्रदर्शनी में सराही गई शिल्पी खरे

Bundeli Khabar

एनएआर-इंडिया ओलिंपियाड 2022-23 का आयोजन

Bundeli Khabar

एकल श्रीहरि का स्नेह सम्मेलन 13 नवंबर को, मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल आमंत्रित

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!