21.1 C
Madhya Pradesh
November 17, 2026
Bundeli Khabar
Screenshot 2023 0408 192749
मध्यप्रदेश

आयोजन:भगवती मानस कल्याण संगठन द्वारा चौबीस घंटे का अखंड चालीसा पाठ

Bundelikhabar

9 / 100 SEO Score

पाटन/संवाददाता
भगवती मानस कल्याण संगठन द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम पाटन में 24 घंटे का अनवरत दुर्गा चालीसा पाठ किया जा रहा है, आध्यात्मिक गुरु शक्ति पुत्र महाराज जी की उक्त संस्था पिछले कई बर्षों से देश के कोने कोने में इस प्रकार के आयोजन करती है।

ज्ञात हो कि भगवती मानस कल्याण संगठन पिछले कई बर्षों से देश में नशा मुक्ति का अलख जगा रहा है शहरी क्षेत्रों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक नशा के विरुद्ध लोगों को जागरूक करने का प्रयास करता रहता है ताकि लोग जागरूक हो कर मदिरापान द्वारा व्याप्त समाज मे फैली कुरीतियों को समझें एवं उसको समाप्त करने में अपना सहयोग प्रदान कर सकें।

इसी संबंध में आज 8 अप्रैल से 9 अप्रैल तक पाटन नगर स्टेडियम में जिला स्तरीय संगठन द्वारा 24 घंटे के अनवरत दुर्गा चालीसा पाठ का आयोजन किया जा रहा है जिसमे दूर दूर से आये संगठन के सदस्यों द्वारा अपनी सहभागिता दर्ज कराई जा रही है एवं सैकड़ों की संख्या में उपस्थित हो कर लोग दुर्गा चालीसा का पाठ कर लोगों को नशा मुक्ति का संदेश दे रहे हैं।


Bundelikhabar

Related posts

पनीर बेचने वाले पर डेढ़ लाख का जुर्माना

Bundeli Khabar

नंबर वन स्मार्ट सिटी सागर

Bundeli Khabar

शनिवार और रविवार को मतदान केंद्रों पर लगेंगे विशेष शिविर

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!