30.8 C
Madhya Pradesh
October 17, 2026
Bundeli Khabar
मनोरंजन

शेरलॉक होम्स के इंडियन एडेप्टेशन में आइरीन एडलर की भूमिका निभाएंगी रसिका दुग्गल

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

मुम्बई। मिर्जापुर और दिल्ली क्राइम में अपने बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए जानी जाने वाली रसिका दुगल, ‘शेरलॉक होम्स’ टाइटल के इंडियन एडेप्टेशन में अभिनय करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। सीरीज को एक भारतीय सेटिंग में बनाया जाएगा और फिल्म निर्माता श्रीजीत मुखर्जी द्वारा निर्देशित किया जाएगा।
शेरलॉक होम्स के इंडियन एडेप्टेशन में के के मेनन को शरलॉक होम्स और रणवीर शौरी को डॉ जॉन वाटसन के रूप में दिखाया जाएगा, जबकि रसिका दुगल आइरीन एडलर की भूमिका निभाएंगी। इस शो में उषा उथुप को मिसेज हडसन और कौशिक सेन को माइक्रॉफ्ट होम्स के रूप में भी दिखाया जाएगा।
रसिका दुगल द्वारा निभाई गई इरीन एडलर एकमात्र ऐसी महिला हैं, जिन्होंने शेरलॉक होम्स को मात दी है, निश्चित रूप से उनका बेहतरीन परफॉर्मेंस होगा, उनके पिछले काम में बेस्ट परफॉर्मेंस देने के उनके ट्रैक रिकॉर्ड को देखते हुए।
इस शो के नाम और व्यक्तित्व में बंगाली टच होगा, जो इसे भारत में दर्शकों के लिए अनूठा और आकर्षक बनाएगा। शेरलॉक होम्स का यह अनुकूलन मूल सीरीज के फैंस के लिए एक बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट्स है और एक उत्कृष्ट अभिनय देखने का अनुभव प्रदान करने का वादा करता है। शो की शूटिंग जल्द ही कोलकाता में शुरू होगी।


Bundelikhabar

Related posts

किशोर कुमार की जयंती पर ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस की संगीतमय प्रस्तुति ‘गाता रहे मेरा दिल’

Bundeli Khabar

एकता जैन के फेसबुक पर हुए 1 मिलियन फॉलोवर्स, एकता ने 100 दीयों के साथ दिवाली सीक्वेंस के लिए की शूटिंग

Bundeli Khabar

जासूसी थ्रिलर ‘उलझ’ के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक सुधांशु सरिया अनुबंधित

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!