30.8 C
Madhya Pradesh
October 17, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20230405 WA0012
मध्यप्रदेश

वन विभाग ने सागोन से भरी हुई पिकअप वाहन पकड़ी

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

पिकअप में अबैध लकड़ी भर कर भाग रहे थे आरोपी, 1 पकड़ाया 2 फरार

गौरझामर/गिरीश शर्मा

देवरी वन विभाग ने सागोन से भरी हुई पिकअप गाड़ी पकड़ी है । देवरी वन परिक्षेत्र अधिकारी राघवेन्द्र सिंह भदोरिया ने बताया की वन विभाग एसडीओ दिलीप सिंह चौहान के निर्देशन में सुबह 6बजे मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी की सिंगपुर बीट झिराघाटी में एक पिकअप गाड़ी में सागोन की सिल्ली लोड हो रही है ।

तत्काल मौका स्थल पर रवाना हुए और महाराजपुर हंड्रेड डायल को भी सूचना दी तो वहां से पिकअप निकल निकल चुकी थी । जिसका पीछा किया गया और नेशनल हाईवे ग्राम रीछई के पास पिकअप को पकड़ लिया । जिसमें 18नग सागोन के करीब 70 हजार कीमत की की सागोन जप्त की है और एक आरोपी गोविंदा अहिरवार उम्र 30 वर्ष पिता प्रताप निवासी सुभाष नगर थाना मेतीनगर सागर को घटनास्थल से ही गिरफ्तार किया गया है, दो अन्य आरोपी भागने में कामयाब हो गए। वन विभाग द्वारा वन अधिनियम के तहत कार्यवाही कर आरोपी गोविंदा अहिरवार को न्यायालय पेश किया गया है जहां से जेल भेज दिया गया है । कारवाही में बी एल शर्मा डिप्टी रेंजर एवं देवरी वन अमला उपस्थित रहा ।


Bundelikhabar

Related posts

चोर ने तैयार की लुटेरों की गैंग, 4 गिरफ्तार

Bundeli Khabar

स्टॉक में भिन्नता पाये जाने पर पाटन में गोदाम सील

Bundeli Khabar

आयोजन:भगवती मानस कल्याण संगठन द्वारा चौबीस घंटे का अखंड चालीसा पाठ

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!