28 C
Madhya Pradesh
September 11, 2026
Bundeli Khabar
images 8
मध्यप्रदेश

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में जप्त किए नशीले इंजेक्शन

Bundelikhabar

जबलपुर/ब्यूरो

गोहलपुर थाना पुलिस ने नशीले इंजेक्शन के कारोबार में लिप्त दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में जप्त किए नशीले इंजेक्शन

जबलपुर की गोहलपुर थाना पुलिस ने दो आरोपियों को नशीले इंजेक्शनो के साथ गिरफ्तार किया है गोहलपुर थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पप्पू और अख्तर जो कि चार खंबा इलाके में ट्रांसपोर्ट नगर में नशीले इंजेक्शन बेचने की फिराक में खड़ा हुआ है।

मुखबिर की सूचना पर मुखबिर के बताए हुए स्थान पर गोहलपुर थाना पुलिस ने दबिश दी अघोरी बाबा मंदिर के पीछे जब आरोपी ग्राहक के इंतजार में खड़ा था तब पुलिस ने घेराबंदी करते हुए आरोपी पप्पू उर्फ अख्तर गिरफ्तार कर लिया है अख्तर ने भागने की कोशिश भी की वही एक थैले में आरोपी अख्तर के पास से नशीले इंजेक्शन बड़ी संख्या में बरामद किए हैं वही पुलिस के द्वारा दूसरी कार्रवाई रियान पब्लिक स्कूल के पीछे शांति नगर में की गई जहां पुलिस ने आसिफ अंसारी नाम के एक युवक को नशीले इंजेक्शन के साथ मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया है पूरी कार्रवाई में पुलिस ने 53 नग फैनीरामाईन मेलियट इंजेक्शन एवं 54 नग बुप्रेनोफ्रिन इंजेक्शन बरामद किए हैं।


Bundelikhabar

Related posts

सागर:फील्ड आउट रिच कार्यक्रम 

Bundeli Khabar

बारात आने से पहले दुल्हन रफूचक्कर

Bundeli Khabar

पाटन पुलिस का सूचना संकलन सिस्टम निस्तोनाबूत

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!