16.6 C
Madhya Pradesh
November 13, 2026
Bundeli Khabar
InShot 20230312 1147515492
मध्यप्रदेश

नृत्य गोपाल मंदिर में होगी आज पुष्प होली की धूम

Bundelikhabar

10 / 100 SEO Score

पाटन/संवाददाता
रंगपंचमी के अवसर पर आज नृत्य गोपाल मंदिर में पुष्प होली का आयोजन किया जा रहा है जिसमे भगवान श्री कृष्ण समस्त भक्तों के साथ होली खेलेंगे।

आयोजन कर्ता ठाकुर रणधीर सिंह मास्टर साहब द्वारा बताया गया कि प्रतिबर्ष की भांति इस बर्ष भी उक्त आयोजन रंगपंचमी की संध्या पर आयोजित किया जाएगा जिसमे सर्वप्रथम भगवान राधानागर की पुष्प आरती की जाएगी जिसके उपरांत भजन संध्या फाग गायन का आयोजन होगा और कार्यक्रम के अंत मे भगवान एवं भक्तों के मध्य फूलों की होली का भव्य आयोजन होगा, उक्त आयोजन श्री नृत्य गोपाल मंदिर न्यास पाटन एवं मानस सत्संग परिवार धर्म सभा पाटन के सौजन्य से आयोजित किया जाएगा, जिसमे समस्त भक्तगणों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंच कर भगवान के साथ होली खेलने के आनंद अर्जित करने की अपील की है।

IMG 20230307 WA0017


Bundelikhabar

Related posts

बिजावर: 64 घट ज्वारे विसर्जन

Bundeli Khabar

हिरण नदी के पुल पर 12 फ़ीट पानी: 1 किलोमीटर दूर से मार्ग बंद

Bundeli Khabar

कार्यवाहक प्रधान आरक्षकों का प्रशिक्षण

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!