22.7 C
Madhya Pradesh
September 11, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20230221 WA0034
मध्यप्रदेश

राखी आजाद और बाबूलाल राजपूत के बीच होगा जवाबी मुकाबला

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

बिजावर/संवाददाता

श्री जटाशंकर महोत्सव के अवसर पर श्री जटाशंकर धाम में इस बार 10दिवसीय मेले का आयोजन किया गया है। मेले में बच्चों के लिए 10 से अधिक प्रकार के झूले सजे हैं । तो बड़ों के लिए भी कई झूले हैं। साथ ही मौत का कुआं,जादू नगरी मिनी सर्कस,खेल खिलौना,सहित अनेक प्रकार की दुकानें भी सजाई गई है। रोजाना सुबह 11 बजे से आरंभ यह मेला देर रात तक जारी रहता है। लोक न्यास श्री जटाशंकर धाम अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल ने बताया कि रोजाना श्री जटाशंकर धाम में मंचीय कार्यक्रम के दौरान भजन संध्या,लोकगीत आर्केस्ट्रा आदि की भी प्रस्तुति हो रही है। मंगलवार को यहां पर राखी आजाद और बाबूलाल राजपूत के बीच जवाबी संकीर्तन मुकाबला शाम 7 बजे से होगा। 16 फरवरी से आरंभ मेला 25 फरवरी तक सजा रहेगा।


Bundelikhabar

Related posts

साढ़े चार बजे ही बंद हो जाता है पोस्ट ऑफिस

Bundeli Khabar

डॉ. जितेन्द्र जामदार जन-अभियान परिषद के 12वें उपाध्यक्ष बने

Bundeli Khabar

पाटन: बदले गए थाना प्रभारी, अब नवल आर्य होंगे संभालेंगे कमान

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!