21.8 C
Madhya Pradesh
September 10, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20230124 WA0017
मनोरंजन

श्रद्धा कपूर और रणबीर कपूर स्टारर ‘तू झूठी मैं मक्कार’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

गायत्री साहू,

सिजलिंग, मजेदार, फ्रेश और युवा जोश से भरपूर है ट्रेलर

मुम्बई। लव रंजन की मोस्ट अवेटेड रोमांटिक कॉमेडी ‘तू झूठी मैं मक्कार’ का ट्रेलर एक मेगा इवेंट में जारी किया गया और जिसे काफी शानदार रिएक्शन्स मिले। ट्रेलर ताजी हवा का एक झौंका है, जिसमें लीड जोड़ी के बीच शानदार केमिस्ट्री, बेहतरीन विजुअल्स, हिलेरिस डायलॉग्स और एक कॉन्सेप्ट है जो मज़ेदार, अप्रत्याशित और अपने टाइटल की तरह ही ट्विस्ट से भरा लेकिन रिलेटेबल है। कह सकते है तू झूठी मैं मक्कार वो फिल्म है जो थिएटर्स में फिर से रोमांस को जिंदा करने वाली है, लेकिन 2023 स्टाइल में।
स्टैंड-अप किंग अनुभव सिंह बस्सी, जो फिल्म के साथ अपनी शुरुआत कर रहे हैं, ने इस इवेंट को होस्ट किया और उन्होंने सचमुच अपने मजाकिया वन लाइनर्स के साथ सबको खूब एंटरटेन किया और साल के सबसे मनोरंजक ट्रेलर के लॉन्च के लिए माहोल बना दिया। जब ‘झूठी’ श्रद्धा और ‘मक्कार’ रणबीर ने स्टेज पर निर्देशक लव रंजन को ज्वाइन किया तो किस्सों की बाढ़ आ गई और जिससे ये भी समझ आ गया कि फिल्म की शूटिंग भी उतनी ही मजेदार थी जितनी कि पर्दे पर दिखती है। ट्रेलर में प्रीतम, अमिताभ भट्टाचार्य और अरिजीत सिंह के एक साथ आने के मैजिक के साथ फिल्म में शानदार संगीत की झलक भी दी गई है।
दर्शकों ने एक रियल युवा रॉम-कॉम फिल्म के लिए लंबे समय से इंतजार किया है और टीजेएमएम ने निश्चित रूप से सभी बॉक्सों पर टिक करती हैं। ट्रेलर बस फिल्म की प्रत्याशा को कुछ पायदान ऊपर ले जाता है। ये फिल्म 8 मार्च 2023 को होली पर दुनिया भर में रिलीज होगी।
निर्देशक लव रंजन, जो अपनी फिल्मों के अनूठे ब्रांड के लिए जाने जाते हैं और कंटेम्परेरी रोमांस के फ्लैग बियरर हैं, ने कहा, “प्यार एक कॉम्प्लीकेटेड सब्जेक्ट है, लेकिन क्यों न आज की दुनिया में रिश्तों को सुलझाने की कोशिश करते हुए कुछ मजा लिया जाए। श्रद्धा और रणबीर की सुपर टैलेंटेड जोड़ी और मेरे ब्रिलियंट क्रू ने फिल्म की दुनिया और वाइब को जीवंत कर दिया है। मैं उम्मीद कर रहा हूं कि हर उम्र के दर्शक, युवा और युवा दिल से थिएटर में अच्छा समय बिताएंगे, जब वे फिल्म देखते हुए अपने खुद के रोमांस से जुड़ेंगे।”
तू झूठी मैं मक्कार लव रंजन द्वारा निर्देशित हैं। वहीं इस फिल्म को लव फिल्म्स के लव रंजन और अंकुर गर्ग द्वारा निर्मित किया गया है और टी-सीरीज़ के गुलशन कुमार और भूषण कुमार द्वारा प्रस्तुत किया गया है।

https://bit.ly/TuJhoothiMainMakkaar-Trailer


Bundelikhabar

Related posts

बलात्कारियों को कठोर सज़ा मिले, ‘फरियाद’ की स्क्रीनिंग पर मुस्कान शर्मा ने कही ये बात

Bundeli Khabar

22 साल बाद थियेटर में फिर ‘गदर’,

Bundeli Khabar

आमिर खान अपने पोडकास्ट ‘लाल सिंह चड्ढा की कहानियां’ को करेंगे लॉन्च

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!