28.5 C
Madhya Pradesh
September 11, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210908 WA0008
मनोरंजन

रोमांटिक हिन्दी फिल्म ‘डोंट डू शादी’ में छोटे मियां विवान कश्यप की एंट्री

Bundelikhabar

संतोष साहू/महाराष्ट्र
मुम्बइ : सुशिलाजित कमलजीत फिल्मस एवं पेज 1 नेटवर्क मिडिया के बैनर तले लॉकडाऊन में होने वाली शादी पर आधारित हास्य रोमांटिक हिन्दी फिल्म “डोंट डू शादी” का प्री-प्रोमोशन पटना के राजीव नगर स्थित 3वी डांस एरा एकेडमी में सम्पन्न हुआ। इस फिल्म में पटना के ईनशटा रील सेलिब्रिटी छोटे मियां विवान कश्यप दिखेंगे। मास्टर विवान कश्यप इस फिल्म के माध्यम से बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं जो मुख्य अभिनेत्री के भतीजे का किरदार निभाते नजर आयेंगे। वहीं अन्य कलाकारों मे शक्ति कपूर, असरानी, हिमानी शिवपुरी एवं मंजू गुप्ता मुख्य रुप से दादी की भुमिका मे दिखेंगी। मंजू गुप्ता की आगामी हिंदी फिल्म “अतरंगी रे” जल्द ही रिलीज होने वाली है। अन्य कलाकारों मे सन्नी, दिशा, योगिता कोचर, वैशाली, सुधांशु शेखर शास्त्री, कमलजीत साहनी, नितू भारती, निशा भारती, अर्जुन ग्रोवर, हीमांशु कुमार, रिंकी साहनी, आकाश, श्याम, लाल बहादुर सिंह नज़र आयेंगे। फिल्म में गीत एवं संगीत अमिताभ रंजन के हैं। कला निर्देशक मुकेश सिन्हा, निर्मात्री शुशिलाजित साहनी, कमलजीत साहनी एवं लेखक व निर्देशक जितेन्द्र साहनी हैं। निर्देशक जितेन्द्र साहनी ने बताया कि यह फिल्म सम्पूर्ण फैमिली मनोरंजन ड्रामा से भरपुर है। जैसा फिल्म का शीर्षक है “डोंट डू शादी” तो यह फिल्म शादी के ऊपर आधारित है जो एक ही मोहल्ले में रहने वाले दो परिवार के लड़की एवं लड़के के प्रेम प्रसंग्ग को दर्शायेगी जो लॉकडाऊन के दरमियाँ शादी के मंडप तक कैसे पहुंचती है यही इसकी खासियत है। इस फिल्म की बिहार के पटना, सहरसा एवं राजगीर में होगी। इस फ़िल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म एम एक्स प्लेयर पर रिलीज की जायेगी।


Bundelikhabar

Related posts

यूपी के छोटे से गॉंव से निकल बॉलीबुड तक ऊंची उड़ान

Bundeli Khabar

बिट्स वर्क इंटीग्रेटेड लर्निंग प्रोग्राम्स डिवीजन साथ तेलंगाना पॉलिटेक्निक-इंजीनियरिंग संस्था का गठजोड़

Bundeli Khabar

राजू श्रीवास्तव ने लॉन्च किया राम शंकर प्रस्तुत शादाब खान स्टारर म्यूज़िक अल्बम ‘रब्बा मेरे’

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!