21.8 C
Madhya Pradesh
September 10, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20230124 WA0018
मनोरंजन

अक्षय-टाइगर की एक्शन-एंटरटेनर फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ की शूटिंग मुंबई में हुई शुरू

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

गायत्री साहू,

मुम्बई। पूजा एंटरटेनमेंट की आने वाली जबरदस्त एक्शन एंटरटेनर ‘बड़े मियां छोटे मियां’ को लेकर काफी चर्चा है। इस फिल्म में बॉलीवुड के दो सबसे बड़े एक्शन हीरो, अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ एक साथ दिखाई देंगे, एक ऐसा कॉम्बिनेशन जो निश्चित रूप से दर्शकों को खुश कर देगा। पृथ्वीराज सुकुमारन भी इस फिल्म का हिस्सा हैं और एक पावरफुल विलेन के रूप में अपने अभिनय कौशल को सामने वाले हैं। अली अब्बास ज़फ़र के निर्देशन में बन रही फिल्म को बड़े पैमाने पर सेट किया गया है, जिसमें पहले कभी नहीं देखा गया एक्शन सेट, दुनिया भर से क्रू, स्पेशलाइज्ड टेक्नोलॉजी और इक्विपमेंट्स हैं। महीनों की कड़ी तैयारी के बाद बीएमसीएम के निर्माताओं ने पूरी कास्ट, क्रू और फिल्म जगत के शुभचिंतकों के साथ एक विशेष शुभ मुहुर्त में फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है, जो इस रोमांचक पल का हिस्सा थे।
वाशु भगनानी और पूजा एंटरटेनमेंट प्रेजेंट्स अली अब्बास जफर द्वारा लिखित और निर्देशित एएजेड फिल्म के सहयोग से बन रही ‘बड़े मियां छोटे मियां’ के वाशु भगनानी, दीपशिखा देशमुख, जैकी भगनानी, हिमांशु किशन मेहरा और अली अब्बास जफर प्रोड्यूसर हैं। यह पूजा एंटरटेनमेंट एक्शन एंटरटेनर दिसंबर 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


Bundelikhabar

Related posts

श्रद्धा कपूर और रणबीर कपूर स्टारर ‘तू झूठी मैं मक्कार’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

Bundeli Khabar

भव्‍य काशी में रिलीज हुआ खेसारीलाल यादव और शिप्रा गोयल का गाना ‘रोमांटिक राजा’

Bundeli Khabar

अमीषा पटेल, चंकी पांडेय, डॉ साहिल कादरी, रिमी सेन और अदिती गोवित्रिकर ने लॉन्च किया बिटिका ब्लॉक चैन टेक्नोलॉजी

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!