19.8 C
Madhya Pradesh
September 26, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20230111 WA0040
मध्यप्रदेश

स्व.लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा स्थल की उपेक्षा से भड़के कांग्रेसी, दोषियों पर कार्यवाही की उठाई मांग

Bundelikhabar

10 / 100 SEO Score

कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व.लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि कार्यक्रम का किया आयोजन।

सागर/ब्यूरो

देश के पूर्व प्रधानमंत्री,भारत रत्न स्व.लाल बहादुर शास्त्री जी की पुण्यतिथि पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सदर क्रमांक 04 के तत्वाधान में म.प्र.कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी के मुख्यातिथ्य में सदर शास्त्री चौक स्थित शास्त्री जी की प्रतिमा स्थल पर पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन पूरी श्रद्धा और गरिमा के साथ किया गया। वही पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री जी की प्रतिमा स्थल की केन्ट बोर्ड द्वारा उपेक्षा कर प्रतिमा स्थल पर साफ सफाई न कराने तथा धूल ही धूल होने से कांग्रेसन जन भड़क गये और मौके से ही पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने केन्ट वोर्ड की सीईओ से सख्त नाराजगी व्यक्त करते हुये दोषियों पर कठोर कार्यवाही की मांग की। पुष्पांजलि कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष फिरदोष कुरैशी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता जितेन्द्र सिंह चावला, राकेश राय, जितेन्द्र रोहण, शरद राजा सेन, महेश जाटव, अशरफ खान, शिवराज लड़िया,धर्मेन्द्र चौधरी, उत्तम राव तायड़े,अमोल सिंह, हेमन्त शुक्ला, निकलंक जैन,रवि उमाहिया, एम.आई खान,जयदीप तिवारी, अभिषेक पाठक,राजेश श्रीवास, समीर मकरानी,अक्षत कोठारी, यूनुस खान,पंचम लाल, भुट्टो बाबा,दीपक कुर्मी, सलमान खान, विक्की चौधरी,बंटी कोरी, सहजाद निहारिया आदि के कांग्रेसजन मौजूद थे।


Bundelikhabar

Related posts

अस्मिता चौरसिया को नेशनल यूथ एक्सीलेंस अवार्ड से जम्मू में किया जाएगा सम्मानित

Bundeli Khabar

सिक्योरिटी गार्ड से बना बाबू और जोड़ ली करोड़ों की संपत्ति

Bundeli Khabar

पाटन:भावुकता के साथ हुआ श्री रामकथा महोत्सव का समापन

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!